बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर अपनी ग्लैमरस ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं
लेकिन कभी-कभी उनकी यह बोल्ड और ग्लैमरस ड्रेसिस उन्हें मुसीबत में डाल देती है।
हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस की वजह से ज्यादातर एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो
जाती है। इस बार बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का
साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
रहा है जिसमें डांस करते हुए वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होती नजर आ रही हैं।
उर्वशी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इस
वीडियो में फेमस सिंगर हनी सिंह गाना गा रहे हैं और उर्वशी उनके गाने पर डांस करती
दिख रही हैं। हनी के गाने पर डांस करते हुए वह इतनी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती है
कि अपना जैकेट उतारकर फेंक देती है।
इसके बाद उर्वशी और ज्यादा जोश के साथ डांस करने लग जाती है। एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी पुराना है जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। दरअसल, वीडियो में उर्वशी ऑफ शोल्डर शिमरी
बॉडीकॉन गाउन में काफी ज्याद सिजलिंग लग रही हैं। हालांकि यह खूबसूरत ड्रेस ही
एक्ट्रेस की परेशानी की वजह बन जाती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस करते टाइम उर्वशी की ऑफ शोल्डर
ड्रेस नीचे खिसक जाती है तभी एक्ट्रेस ड्रेस को बड़ी सफाई से डांस करते हुए ऊपर की
तरफ खींच लेती हैं। उर्वशी का यह ऊप्स मोमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला को आखिरी बार फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में देखा गया था, जिसमें एक्टर गौतम गुलाटी भी अहम रोल में थे। अब चर्चा है
कि उर्वशी तेलुगू फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आएंगी।
इस फिल्म के साथ वह तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं उर्वशी के
हॉलीवुड में भी एंट्री करने की चर्चा हैं। एक्ट्रेस को ‘कान्स 2022′ में भी अपने लुक से जलवा बिखेरते देखा जा
रहा है।


Download Android App
Download iOS App







