वरुण धवन और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर-1 की शूटिंग में व्यस्त है और दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती मजाक करते नजर आते है। दोनों ही स्टार अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते है।

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर-1’ की सह-अभिनेत्री सारा अली खान पर उनके कपड़ों के रंगों की नकल करने का आरोप लगाया है।

वरुण धवन ने सोमवार की सुबह इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इसमें वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ एक पोज देते हुए दिख रहे हैं। वरुण ने इस पोस्ट में ‘मास्टर जी’ और ‘कुली नंबर-1’ की अपनी सह-कलाकार सारा अली खान को भी टैग किया।

वह इसमें एक डांस नंबर के लिए रिहर्सल करते दिख रहे हैं। इसमें वरुण और सारा दोनों पीली टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। ‘बदलापुर’ के अभिनेता धवन ने सारा पर मजाकिया अंदाज में उनकी नकल करने और एक ही तरह के कपड़े पहनने का आरोप लगाया है।
उन्होंने लिखा, “सारा जी ने मेरे वस्त्रों के रंगों की कॉपी कर ली।” डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुली नंबर-1’ में दोनों सितारे एक साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म की रीमेक है।

इस कॉमेडी फिल्म के अगले साल मई में रिलीज होने की उम्मीद है। हाल ही में वरुण ने शूटिंग के दौरान के कई वीडियोस और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किये थे।



Download Android App
Download iOS App



