2019 के इस महीने में शादी कर सकते है वरुण धवन और नताशा, हो सकती है डेस्टिनेशन वेडिंग

Summary :

सूत्रों के हवाले से खबर है की वरुण धवन इस साल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने वाले है और दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी है।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना जन्मदिन मना रहे है और साथ ही उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। एक तरफ जहाँ इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी के कयास लगाए जा रहे है वहीँ अब ये खबर भी आ रही है की वरुण धवन भी जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है।

वरुण धवन और नताशा

सूत्रों के हवाले से खबर है की वरुण धवन इस साल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने वाले है और दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी है। बताया जा रहा है की ये शादी इस साल नवंबर में हो सकती है।

वरुण धवन और नताशा

करीबी सूत्रों का कहना है की वरुण धवन और नताशा की शादी भी रणवीर दीपिका की तरह डेस्टिनेशन वीडिंग हो सकती है। इससे पहले ये भी खबर आयी थी की वरुण 2020 में शादी करने का मन बना रहे है पर अब शायद दोनों परिवार और इंतजार नहीं करना चाहते।

वरुण धवन और नताशा

दोनों परिवार की तरफ से शादी की तैयारियों की लेकर भी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है की वरुण धवन शादी की तैयारियों के लिए काम से ब्रेक लेकर कुछ समय निकालेंगे।वरुण धवन की माँ चाहती है की वरुण की शादी शानदार सिंधी रीति रिवाजों से हो।

वरुण धवन और नताशा

वरुण धवन फिलहाल स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 8 नवंबर, 2019 को रिलीज होगी। कयास लगाए जा रहे है की कि फिल्म की रिलीज के बाद वरुण और नताशा की शादी हो सकती है।साथ ही आपको बता दे वरुण धवन अपने पिता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक भी काम करेंगे।

वरुण धवन और नताशा

आपको बता दें वरुण धवन लम्बे समय से अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को डेट कर रहे है पर उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की और हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की है।नताशा भी खुद को लाइम लाइट से दूर रखती है।

वरुण धवन और नताशा

कुछ समय पहले वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने नताशा दलाल को धमकी भी दी थी। फीमेल फैन ने नताशा के घर के बाहर सिक्योरिटी पर्सनल से हाथापाई की थी और धमकी दी थी की वो नताशा को जान से मार देगी। इस घटना की सांता क्रूज़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए स्पेशल गाने में दिखेगी आलिया और टाइगर की जोड़ी, होगा पहला परफॉरमेंस

Desk Team