Video : श्रद्धा कपूर को गुलाब का फूल देकर वरुण धवन ने किया अपने प्यार का इजहार, सब रह गए हैरान

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की प्रमोशन के लिए डांसिंग रियलिटी शो डांस + के मंच पर पहुंचे थे और यहां उन्होंने जमकर मस्ती और धमाल मचाया। इस खास मौके पर वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के लिए कुछ ऐसा किया की वीडियो वायरल हो गया है।

वरुण धवन अपनी लव लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहते पर कभी उन्होंने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के लिए कुछ छुपाया भी नहीं। ख़बरें यहां तक है कि वरुण बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने की योजना भी बना रहे है। 
शो डांस + के मंच पर वरुण ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि भले ही वो सीरियस रिलेशनशिप में है पर उनका पहला लव श्रद्धा ही थी।  बता दें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन स्कूल में एक साथ पढ़े है और दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते है। 
वरुण धवन ने शो के सेट पर बताया कि बचपन में उन्हें श्रद्धा कपूर के ऊपर क्रश था और उनकी दिली इच्छा थी कि वो उन्हें गुलाब का फूल दें।  ऐसा उस वक्त तो नहीं हो पाया पर शो के सेट पर वो अपने दिल की इच्छा जरूर पूरी करना चाहेंगे। इसके बाद वरुण धवन स्किड करते हुए श्रद्धा तक पहुंचे तो उन्हें गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया। 
श्रद्धा कपूर इस खुलासे पर काफी हैरान थी और इसके बाद वरुण धवन ने उन्हें गाल पर किस करके अपना प्यार जताया। हालांकि पहली कोशिश में वरुण के गुलाब की डंडी टूट जाती है पर दूसरी कोशिश में वह कामयाब हो जाते है। 

अब इस लव कनेक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस को श्रद्धा – वरुण की बॉन्डिंग बेहद पसंद आ रहा है। शो के सेट पर वरुण और श्रद्धा ने शो के कन्टेस्टेंटों के सात हभी खूब मस्ती मजाक किया और उनकी हौसला अफज़ाई की। 

Ujjwal Jain