बिग बॉस 13 में आये दिन रिश्तों के ऐसे समीकरण देखने को मिल रहे है कि हर कोई हैरान है। विवादित रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच काफी करीबी देखने को मिली और दोनों ब्लैंकेट के अंदर एक दूसरे को किस करते हुए नजर आये।
बता दें, ये वाक्या तब हुआ जब विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली एक साथ बेड शेयर कर रहे थे और दोनों के बीच बेहद प्यार भरी बातचीत जारी थी। विशाल ने मधुरिमा से पूछा कि जब वो दोनों रिलेशनशिप में थे तब वो इस तरह का प्यार क्यों नहीं दिखाती थी।

विशाल मधुरिमा से ये कहते भी नजर आये कि उनका प्यार देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि दोनों अब अलग हो चुके है। इस बात पर मधुरिमा विशाल से कहती है कि उनके ब्रेकअप के बाद, शायद बिग बॉस उन्हें एक बार फिर करीब लाना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उन्हें यह शो ऑफर किया।
.jpg)
विशाल आदित्य सिंह आश्चर्यचकित हो जाते हैं और कहते हैं कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि मधुरिमा असल में क्या कहना चाहती है। विशाल तुरंत मधुरिमा से कहते है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते है अगर वो चाहे तो। मधुरिमा कहती है कि उसे विशाल का ये ऑफर बिलकुल पसंद नहीं आया।
.jpg)
बता दें, बिग बॉस 13 के देवोलीना भट्टाचार्जी के प्रॉक्सी विकास गुप्ता ने शो में आने के बाद विशाल और मधुरिमा के बीच मतभेदों को दूर करने की कोशिश की थी। कुछ झगड़े के बाद जब विशाल और मधुरिमा को जब एविक्शन के लिए जब नॉमिनेट किया गया, तो वे एक टीम बन गए।

अब विशाल एक टीम में होने की वजह से एक साथ बेड भी शेयर कर रहे है जिसके लिए विशाल ने पहले इनकार कर दिया था। विशाल और मधुरिमा बिग बॉस में आने से पहले कपल थे और उनका रिलेशनशिप टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चित रहा है। मीडिया के सामने भी उनके बीच बड़े झगड़े हुए और उनका रिश्ता टूट गया था।



Download Android App
Download iOS App



