वरुण धवन को अपने हीरो ड्वेन जॉनसन से मिला रिप्लाई, VD- DJ ब्रोमांस देख यूज़र्स ने ऐसे किया रियेक्ट!

Summary :

हाल ही मे वरुण धवन ने अपने फेवरेट हॉलीवुड एक्टर के लिए एक ट्वीट किया था, जिसपर खुद उस एक्टर ने रिप्लाई किया हैं और दोनों मे सोशल मीडिया पर एक प्यारी- सी बातचीत देखने को मिली। जिसपर अब सोशल मीडिया यूज़र्स प्यार लुटा रहे हैं।

आपने कई बार बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया पर बात करते देखा होगा। ये आजकल बड़ी आम बात है। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिला है कि कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड एक्टर्स के बड़े फैन होते है और उनके एक रिप्लाई के लिए ज़िंदगीभर तरसते है। वही अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही किस्सा देखने को मिला, जहां वरुण धवन का फैन मोमेंट हो गया।  
दरअसल, हाल ही मे वरुण धवन ने अपने फेवरेट हॉलीवुड एक्टर के लिए एक ट्वीट किया था, जिसपर खुद उस एक्टर ने रिप्लाई किया हैं और दोनों मे सोशल मीडिया पर एक प्यारी- सी बातचीत देखने को मिली। जिसपर अब सोशल मीडिया यूज़र्स प्यार लुटा रहे हैं। हुआ ये कि बॉलीवुड हीरो वरुण धवन और हॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरो ड्वेन जॉनसन के बीच सोशल मीडिया पर कुछ चिट-चैट हुई जिसने सबका ध्यान खिंच लिया। 
दरअसल, हॉलीवुड एक्टर ने अपनी अपकमिंग ‘ब्लैक एडम’ को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, ‘थैंक्यू इंडिया, ब्लैक एडम की सराहना करने के लिए। अभी अपनी टिकट्स बुक करें- ये एक सच्चा थिएट्रिकल एक्सपीरियंस होगा। पिछले हफ्ते आपकी कंट्री की प्रेस से जुड़ना बहुत अच्छा लगा। लव यू बैक और मूवी को एंजॉय करो!!’ 

जिसके बाद एक्टर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘लेट्स गो.. आखिरकार मुझे अपने हीरो को बड़े पर्दे पर वापस देखने का मौका मिलेगा।’ इसके साथ ही वरुण ने ड्वेन को टैग भी किया। वही, ड्वेन ने वरुण को जवाब देते हुए कहा, ‘थैंक्यू ब्रदर! आपके फिल्म देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। 15 साल लंबी लड़ाई लड़ी है इसे बनाने के लिए। ये इंतजार के लायक है। फिल्म देखने के बाद मुझे जरूर बताना आप इसे लेकर क्या सोचते हैं।’

आपको बता दे, वरुण धवन को अपने हीरो से बात करते देख सिर्फ वही खुश नहीं थे, बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स भी इम्प्रेस नज़र आ रहे हैं। कुछ ट्वीट्स सामने आए हैं जिनमे लोग वरुण के लिए खुशी जाहिर कर रहे हैं। लोगो को इनका ब्रोमांस काफी पसंद आ रहा हैं। 

Desk Team