‘कॉफी विद करण 7’ में Varun Dhawan ने किया खुलासा, इस को-स्टार को मानते है अपना सबसे बड़ा कंपटीशन

Summary :

‘कॉफी विद करण 7’ के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें इस बार कॉफी के काउच पर अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाली है। शो में जब वरूण धवन से पूछा गया कि वो किसे अपना कंपटीशन मानते है तो वरूण ने यहां किसी हीरो का नाम न लेते हुए एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम लिया जिसका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

करण जौहर अपने
पॉपुलर चैट शो
‘कॉफी विद करण 7′
के जरिए लोगों को
खूब एंटरटेन कर रहे है।
शो का हर एक
एपिसोड लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण
धवन की जोड़ी नजर आने वाली है, जिसमें कई सारे खुलासे और गॉसिप होने वाले है। शो
में ये तीनों काफी मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही वरूण इस एपिसोड में ये भी
बताने वाले है आखिर अपने करियर में वो किसको अपना कंपटीशन मानते है।

Koffee With Karan: Varun Dhawan Leaves Anil Kapoor, Karan Johar in Shock As  He Discusses Sex Positions

‘कॉफी विद करण’ में
तमाम सितारों के साथ उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें होती है।
शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें इस बार कॉफी के काउच पर अनिल
कपूर और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाली है। शो में जब
वरूण धवन से पूछा गया कि वो किसे अपना कंपटीशन मानते है तो वरूण ने यहां किसी हीरो
का नाम न लेते हुए एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम लिया जिसका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह
गया।

‘कॉफी विद करण 7′ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो करण जौहर ने शेयर किया है। शो के दौरान करण वरूण से सवाल
करते है कि वो किसे अपना
कंपटीशन मानते
है। इसके जवाब में वरुण ने कहा
, ‘मैं सिर्फ एक
एक्टर को अपना कंपटीशन समझता हूं और वो है आलिया भट्ट। एक सोसाइटी के तौर पर हमें
यह स्वीकार करना शुरू करना होगा कि फीमेल एक्ट्रेस भी एक्टर से बड़ी हो सकती हैं।
आलिया की फिल्मों की बड़ी ओपनिंग के साथ
, एक अभिनेता होने के नाते में उनसे प्रेरणा लेता हूं और खुद भी ऐसा करने की
इच्छा रखता हूं।
‘

4 years of Badrinath Ki Dulhania: Did Varun Dhawan and Alia Bhatt just drop  hint about Dulhania 3? | PINKVILLA


वरूण धवन और
आलिया भट्ट काफी अच्छे दोस्त है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुलहनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुलहनिया’ में साथ में नजर आ चुके है। दोनों की केमेस्ट्री लोगों
को भी खूब पसंद आई। आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिनकी अदाकारी की लगातार लोग
तारीफ करते रहते है। आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई’ में उनका रोल लोगों को खूब पसंद आया।
आलिया जिस तरह से सफलता के नए नए आयाम को छू रही है, शायद उस वजह से ही वरूण किसी
मेल एक्टर को नहीं बल्कि आलिया भट्ट को अपना सबसे बड़ा कंपटीशन मानते है।

शो ‘कॉफी विद करण 7′ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो देख कर
तो साफ लग रहा है कि यह काफी एंटरटेनिंग होने वाला हैं। यह एपिसोड गुरुवार रात
12
बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला
है।

Desk Team