वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल करने जा रही हैं OTT डेब्यू, जानिए कैसा होगा शो ..

Summary :

एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल बहुत जल्द ही एक फैशन शो में दिखाई देने वाली हैं। यह शो ओटीटी फ्लेटफॉर्म में पर स्ट्रीम होगा। नताशा शो को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

युवाओं के चहेते एक्टर वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल बहुत जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू  करने जा रही है। जैसे ही यह खबर समाने आई, लोग यह सोचने लगें कि क्या नताशा अपने पति वरुण की तरह एक्टिंग करेंगी ? बता दें कि नताशा दलाल एक फैशन शो में नजर आने वाली हैं। वो एक नामी फैशन डिजाइन हैं। इस फैशन शो में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।  नताशा फैशन डिजाइनिंग को लेकर हमेशा से ही पैशनेट रही हैं।  लिहाजा, अब वो दुनिया के सामने अपने फैशन डिजाइनिंग के हुनर को दिखाने जा रही हैं। 
वह बहुत जल्द एक फैशन आधारित शो में दिखाई देगी। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह ओटीटी पर शो ‘से यस टू द ड्रेस इंडिया’ से डेब्यू करेंगी। नताशा इस शो के दौरान एक दुल्हन के आउटफिट को डिजाइन करती दिखाई देंगी। इसके साथ ही नताशा पहली बार किसी रियलिटी शो में अपना वेडिंग कलेक्शन भी शोकेस करेंगी। यह शो डिस्कवरी+ पर प्रसारित होगा। 
नताशा दलाल ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा- ‘मेरे लिए डिजाइनिंग हमेशा से एक जुनून रहा है, और मेरे ओटीटी डेब्यू के लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था। ‘से यस टू द ड्रेस इंडिया’ फैशन की दुनिया में सराहा जाने वाला शो है और इसका हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव है। मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि यह हर किसी को इस बात की एक झलक देने का प्रबंधन करता है कि पोशाक के लिए हां कहने से ठीक पहले एक होने वाली दुल्हन कैसा महसूस करती है!’
आपको बता दें, वरुण धवन और नताशा दलाल ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2021 में धूमधाम से शादी की। इस जोड़े की शादी अलीबाग में हुई थी, कोरोना महामारी के कारण परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स ही शामिल हुए थे।

Desk Team