वरुण धवन की बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। अब पुष्पा 2 के बाद बेबी जॉन सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। एक्टर काफी समय से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इसके साथ ही फिल्म का रन टाइम भी तय हो गया है। वरुण धवन की मास थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। वहीं इस फिल्म को पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
क्या है फिल्म ‘बेबी जॉन’ का रन टाइम?
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को सेंसर बोर्ड ने 16 दिसंबर 2024 को U/A सर्टिफिकेट दिया है। U/A सर्टिफिकेट के पीछे वजह यह है कि फिल्म में काफी मार-पीट और खून-खराबा होने वाला है। इसके अलावा ‘बेबी जॉन’ का रन टाइम भी सामने आ गया है। फिल्म की अवधि 2 घंटे 41 मिनट और 35 सेकंड है। यानी फिल्म तीन घंटे लंबी होने से करीब 19 मिनट कम है।
‘बेबी जॉन’ में सलमान खान करेंगे कैमियो
इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा। खबर है कि इस रोल के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है। राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। एटली कुमार और कलीग्स की जोड़ी से एक बार फिर जवान की सफलता दोहराने की उम्मीद है। कलीग्स इस फिल्म के निर्माता हैं जबकि एटली ने मुराद खेतानी के साथ मिलकर इसका निर्देशन किया है। ज़ारा जियाना ने उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार निभाया है।


Download Android App
Download iOS App




