वरुण-नताशा ने अरुणाचल के आग में झुलसे लोगों के लिए किया दान, सौंपी 1 लाख रुपये की सहायता राशि

Summary :

गौरतलब है कि पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी गई थीं। अब एक्टर वरुण धवन हाल ही में वाइफ नताशा दलाल संग तिराप में आग लगने से प्रभावित हुए लोगों की मदद करते नजर आए हैं।

बॉलीवुड के बहुत से सितारे फिल्मों और निजी जिंदगी के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की लिए जाने जाते हैं। इन दिनों अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल गांव के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने की वजह से चर्चा में हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनदिनों हिमाचल प्रदेश में फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर इस दौरान अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ आस-पास के इलाकों के नजारों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी गई थीं। अब एक्टर वरुण धवन हाल ही में वाइफ नताशा दलाल संग तिराप में आग लगने से प्रभावित हुए लोगों की मदद करते नजर आए हैं। वाइफ संग वरुण की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


दरअसल हाल ही अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में दर्दनाक घटना हुई। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। और इन दोनों ने गांव के लोगों के कल्याण के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि वरुण और नताशा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वरुण ने पीड़ितों को 1 लाख रुपये की मदद दी है।  बता दें कि इससे पहले जब वरुण धवन अरुणाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करने के सिलसिले से पहुंचे थे तो वहां के लोगों की उत्सुकता चरम पर नजर आई थी। वरुण के प्रशंसकों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया था। ऐसे में वरुण ने अपनी गाड़ी के ऊपर खड़े होकर फैन्स से विनती की थी वे शूटिंग में बाधा ना डालें और इस बात का वादा भी किया था कि वे शूटिंग के बीच में समय निकाल सभी से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। 

Desk Team