Velvet Suit Designs For Basant Panchami: ठंड के मौसम में काफी सारे कपड़ों को पहनने से स्टाइल छिप जाता है और लुक बिल्कुल भी निखरकर नहीं आ पाता है। सर्दियों में अगर आप भी एलिगेंट और क्लासी लुक पाना चाहते हैं, तो आप वेलवेट सूट को पहन सकते हैं आजकल एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आइए आज आपको सर्दियों में एलिगेंट लुक के लिए वेलवेट सूट के लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं, जो आपके लुक को चार-चांद लगा देगा। इन सूट डिज़ाइन को आप बसंत पंचमी पर पहन सकते है।
Velvet Suit Designs For Basant Panchami: एलिगेंट लुक के लिए ट्राई करें ये 5 वेलवेट सूट के लेटेस्ट डिजाइन
1. Velvet Gota Patti Suit

भीड़ से अलग नजर आने के लिए साथ ही, न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह सूट वेलवेट फैब्रिक में है और इस सूट में बेहद ही खूबसूरत गोटा पट्टी वर्क भी किया हुआ है। इस सूट को अप मेहँदी या संगीत फंक्शन में वियर कर सकती हैं और इसे आप 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
2. Simple Velvet Suit Designs

सर्दी की लोहड़ी वाली रात में यह ब्लैक कलर वेलवेट सूट बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लग सकता है। हल्की कढ़ाई और सॉफ्ट दुपट्टा इसे फेस्टिव लुक देता है। लोहड़ी की पार्टी में ऐसा क्लासी आउटफिट आपको सबसे अलग और खास बना सकता है।
3. Mustard Yellow Suit

दीपिका पादुकोण का ये मसटर्ड यैलो कलर का वेलवेट सूट भी काफी बढ़िया लग रहा है। इसे आप खुद भी स्टीच करवा सकती हैं. इसके लिए प्लेन वेलवेट फैब्रिक लाकर इसमें लेस लगावाकर इसे तैयार करें। सिंपल और सोबर लुक सभी को पसंद आएगा।
4. Maroon Velvet Suit Designs

Basant Panchami 2026 suit designs अगर आप हैवी सूट पहनना चाहती हैं तो गौरी खान के इस सूट से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने अनारकली सूट पहना ,जिसमें हैवी एंब्रॉयडरी हुई है। इसके साथ मैचिंग फ्लेपर पेयरअप किया है। वेलवेट के दुपट्टे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
5. Royal Blue Velvet Suit Designs

शहनाज गिल का ये रॉयल ब्लू कलर का सूट वाकई बेहद खूबसूरत है। स्लीवलेस लॉन्ग कुर्ती के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग चुड़ीदार पहना है और नेट का दुपट्टा कैरी किया है। हैवी झुमके, ओपन हेयर में शहनाज बला की खूबसूरत लग रही हैं।
Also Read: गोल्ड नेकलेस और इयररिंग्स के सेट है परफेक्ट, 8- 10 ग्राम मिलेगा एलिगेंट लुक


Download Android App
Download iOS App




