एवेंजर्स: एंडगेम ने दुनियाभर के साथ साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है और इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिन में 157.20 करोड़ रूपए की बम्पर कमाया कर ली है। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओँ में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाये है।
एवेंजर्स: एंडगेम ने ना सिर्फ भारत में रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड फिल्मों को बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। कमाई के मामले में ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बनने के साथ साथ पहले वीकेंड में सभी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है।
एवेंजर्स: एंडगेम ने उन सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर जगह बनायी है जिन्होंने अपनी रिलीज़ के पहले तीन दिनों में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
इससे पहले फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर ने पहले तीन दिनों में 94.30 करोड़ की कमाई करके सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था पर एवेंजर्स: एंडगेम ने अब तक के सभी रिकार्ड्स को बौना साबित कर दिया है।
अब देखना होगा की एवेंजर्स: एंडगेम कुल कमाई के मामले में कितने रिकॉर्ड तोड़ती है क्योंकि जिस स्पीड से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही उसे देखकर लग रहा जल्द ही कई नए रिकॉर्ड सामने आएंगे।
भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 पूरी तरह से एक अलग लीग की फिल्म थी जिसने जबरदस्त कमाई की थी पर पहले तीन दिन के कलेक्शन में एवेंजर्स: एंडगेम ने बाहुबली को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
एवेंजर्स: एंडगेम से पहले तीन दिनों में 100 करोड़ से अधिक की कमाया करने वाली फिल्मों में संजू के साथ शीर्ष पर है जिसने 120.06 करोड़ की कमाई अपने पहले वीकेंड पर की थी। आईये नजर डालते है उन 10 फिल्मों की लिस्ट पर जिन्होंने पाने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।












Download Android App
Download iOS App









