फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाले विकी कौशल की किस्मत का सितारा इन दिनों बुलंदियों में चल रहा है। एक तरफ जहाँ विकी की फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस ऊपर शानदार कलेक्शन कर रही है वहीं विकी के पास भी फिल्मों की लाइन लग गयी है।
फिलहाल विकी मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भूमि पेडनेकर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे है जिन्होंने बीते दिनों बताया था की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
इस महत्वकांशी फिल्म में विकी कौशल के साथ रणवीर सिंह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। ये फिल्म मुग़ल सल्तनत के दो बादशाह भाई दारा शिकोह और औरंगजेब के ऊपर आधारित होगी।
लेकिन इस फिल्म के पहले विकी और भूमि एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। विकी ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।फिल्म का टाइटिल अभी नहीं रखा गया है लेकिन ये एक हाई कॉन्सेप्ट हॉरर फिल्म है।
इसकी कहानी एक शिप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म का निर्माण, करण जौहर के प्रोडेक्शन हाउस के तहत होगा।फिल्म में विकी और भूमि लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये विकी के करियर की पहली हॉरर फिल्म होगी।
कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन धड़क फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान करेंगे। यह फिल्म एक क्लासिक हॉरर फिल्मों की तरह है। इसकी कहानी शिप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी जो समुंद, में लोकेशन और स्टेटेस्टिक्स को गलत दर्शाती है।
अब देखना दिलचस्प होगा की विकी कौशल हॉरर फिल्म में दर्शकों को डराने में कितना कामयाब हो पाते है। अब तक तो विकी कौशल परदे पर हर किरदार में जांचे है और खास बात है की हर फिल्म में उनका किरदार पहले से हटकर था।


Download Android App
Download iOS App









