विक्की कौशल ने शुरू की ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, सामने आईं सान्‍या और फातिमा संग एक्टर की पहली झलक

Summary :

शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत करते हुए विक्की कौशल ने एक एक्सक्लूसिव वीडियो शेयर किया है, जिसमें सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल को उनके को-स्टार्स, सान्या और फातिमा के साथ दिखाया गया हैं।

बॉलीवुड एक्टर
विक्की कौशल ने अपनी अगली फिल्म सैम बहादूर की शूटिंग शुरु कर दी है। यह फिल्म
भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड
मार्शल
,सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर
आधारित है। जिनके किरदार में उरी फेम एक्टर विक्की नजर आने वाले हैं। फिल्म से
जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है विक्की ने खुद फिल्म से जुड़ा अपडेट सोशल मीडिया
पर शेयर किया है।

स्टाइलिश जूते पहने Vicky Kaushal ने शेयर की फोटोज, फैंस बोले- बस करो हॉटी  कौशल - Vicky Kaushal dashing looks new photos instagram fans call him  hottie kaushal tmov - AajTak

इस फिल्म में विक्की के साथ दंगल गर्ल्स शनाया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख
नजर आने वाली हैं। ये तीनों सितारें पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले
हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, विक्की और मेघना की ये जोड़ी
इससे पहले फिल्म राजी में साथ काम कर चुकी हैं।
वहीं रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2023
में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विक्की कौशल ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैम बहादुर का BTS वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल को उनके
को-स्टार्स
, सान्या और फातिमा के साथ दिखाया गया हैं। यह
वीडियो सैम बहादुर के रूप में विक्की के अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन और उनके टेबल रीड
सेशन से लेकर मेघना गुलजार और उनकी टीम के रीडिंग सेशन
, जिसमें वो पूरे उत्साह के साथ रियलिस्टिक कैरेक्टर्स के पोट्रेयल को री-इमेजिन
कर रहे है।

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की कास्ट हुई फाइनल, सान्या-फातिमा सना  आएंगी नजर

इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए ढेर सारा आभार… इंडियन
आर्मी से मिल रहे सपोर्ट के लिए धन्यवाद।
‘ बता दें कि साल
2021 सैम मानेकशॉ की बर्थ एनिवर्सरी के वक्त विक्की कौशल ने सैम बहादुर की
अनाउसमेंट की थी।

सैम बहादुर' बने विक्की कौशल, फिल्म में दिखेगी सैम मानेकशॉ की इनसाइड स्टोरी  - Vicky Kaushal Sam Bahadur play role of Field Marshal Sam Manekshaw  details tmov - AajTak

गौरतलब है कि फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आने वाले हैं।
वहीं सान्या मल्होत्रा जहां उनकी पत्नी सिल्लो मानेकशॉ वहीं फातिमा सना शेख इंदिरा
गांधी के किरदार में नजर आएंगी। सैम मानेकशॉ ने सेना में अपने करियर के लगभग चार
दशकों और पांच युद्ध लड़े थे। साल 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में उनकी सैन्य
जीत के कारण ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

Desk Team