बिग बॉस फेम शहनाज गिल काफी समय बाद अपने दोस्तों संग बेहद खुश नजर आई। जी हां, शहनाज गिल हाल ही में अपनी फ्रेंड की सगाई पर गईं थीं। अब इस रिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वैसे इंटरनेट पर वायरल हो रही इन फोटोज को देख शहनाज के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दरअसल, दोस्त की सगाई फंक्शन में शहनाज गिल ने खूब मस्ती की। वैसे पंजाबी सिंगर की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनके चाहने वाले हमेशा यही दुआ करते हैं कि उनकी चहेती किसी तरह नॉर्मल लाइफ में वापस आ जाए।

गौरतलब है सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ये शायद पहला ऐसा मौका होगा जब लोगों ने शहनाज को इस तरह एंजॉय करते देखा है। वहीं फैंस यह सबकुछ देखकर काफी खुश हैं। वहीं कुछ लोगों ने खुशी के साथ दुख भी जाहिर किया है। किसी का कहना है कि आजभी शहनाज की आंखों में गम दिखाई देता है।
यहां देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें…
बता दें, शहनाज गिल ने आर्टिस्ट मैनेजर और प्रोड्यूसर कौशल की सगाई पार्टी में शिरकत की।इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कॉकटेल गाउन पहना था और वह काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं उनके साथ अन्य कुछ सेलेब्स भी नजर आये। इस फंक्शन के फोटोज और वीडियो शहनाज के फैन पेजे पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज ग्रुप में ‘झिंगाट’ गाने पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। वहीं फैंस ने इस वीडियो को साझा कर उन्हें स्ट्रांग कहा, साथ ही उनके खुशियों की दुआ की। यही नहीं लोग चाहते हैं कि शहनाज पिछली बातों को भुलाकर लाइफ में आगे बढ़ें।
बता दें, इसी साल सितंबर के महीने में अपने कथिक बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल काफी टूट चुकीं थीं। जिसके एक महीने बाद उन्होंने फिल्म ‘हौसला रख’ से वापसी की। फिलहाल शहनाज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिर्फ प्रोफेशनल कोलैबोरेशन के पोस्ट करती हैं। काफी वक्त बाद उन्हें ऐसे सोशल सर्कल के साथ एंजॉय करते देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



