अपनी फिल्मो में खतरनाक एक्शन के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्शन हीरो विडजूट जम्वाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक लीडिंग समाचार विभाग से आयी न्यूज़ के मुताबिक उनको मुंबई के रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है की उनपर अपनी फिल्मो में जोखिम भरे स्टंट्स करने का आरोप है।
- एक्शन्स सीन्स करते हुए देखा गया
- बांद्रा कार्यालय से एक तस्वीर सामने
- जोखिम भरे स्टंट करने के चलते हिरासत में
स्टंट करने के चलते हिरासत में
रेलवे सुरक्षा बल के बांद्रा कार्यालय से एक तस्वीर सामने आयी है जिसमे विडजूट जम्वाल को पुलिस ठाणे में बैठे हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के हवाले से, एक्टर को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट करने के चलते हिरासत में लिए गया है। हालाँकि अभी तक इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, RPF ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्तिथ है।
खतरनाक स्टंट्स
आपको बता दे की बीते दिनों शुक्रवार को ही विडजूट जम्वाल की नयी फिल्म जिसका शीर्षक है “क्रैक” उसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, जिसमे उन्हें खतरनाक स्टंट्स और एक्शन्स सीन्स करते हुए देखा गया था। फ़िलहाल विडजूट जम्वाल अपने खतरनाक स्टंट और निडर एक्शन स्टाइल के लिए जाने जाते है।


Download Android App
Download iOS App



