बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल अपने ऐक्शन के लिए काफी पॉप्युलर हैं। फिल्मों में अपनी धमाकेदार ऐक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान खींचते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले विद्युत जामवाल अक्सर अपने स्टंट वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही कमाल का स्टंट करके दिखाया है।

अब क्योंकि विद्युत ने स्पेशल ट्रेनिंग ले रखी है, ऐसे में वे हर मुश्किल स्टंट को आसानी से निभा जाते हैं। दुनिया में वैसे तो कई खतरनाक हथियार होते हैं, लेकिन कहा जाता है कि उरूमी का इस्तेमाल करना सबसे मुश्किल साबित होता है। ऐसे में विद्युत ने भी खुद के लिए यहीं चैलेंज तैयार किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्युत उरूमी का इस्तेमाल कर तेज गति से स्टंट कर रहे हैं। वे जिस आसानी से इस घातक हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं, सभी बस देखते रह गए हैं।

वैसे विद्युत के लिए ऐसे स्टंट करना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने इससे पहले भी कई घातक स्टंट पूरे किए हैं। कुछ समय पहले उनका एक और वीडियो वायरल रहा था जहां वे अपने शरीर पर गर्म मोम डाल रहे थे। एक्टर ने अपने आप को ऐसा ट्रेन किया कि अब उनकी एकाग्रता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसी वजह से वे इतनी सटीकता से हर हथियार का इस्तेमाल कर पाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल का आखिरी बार फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था। बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



