एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी सजा तय करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि भारत में भी सऊदी अरब की तरह सजा तय होनी चाहिए और महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले लोगों को चौराहों पर लटका देना चाहिए। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत से लोग हिम्मत ही नहीं कर पाते हैं कि वह अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताएं।

कंगना के अनुसार, ‘हमारे देश में सऊदी अरब जैसे कानून होने चाहिए। एएनआई ने ट्वीट किया है, ‘सऊदी अरब में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को फांसी पर लटका दिया जाता है। हमें भी इसी प्रकार उदाहरण सेट करना चाहिए।’ कंगना ने हाल ही में फिल्म ‘थलैवी’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भूमिका निभा रही है।इसके अलावा वह फिल्म ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी। कंगना रनौत रंगोली के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाया है।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना ने शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करने के बाद एक वीडियो में दावा किया कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। कंगना भारी मीडिया की मौजूदगी के बीच वाई-प्लस श्रेणी के साथ दोपहर 1 बजे मुंबई में पुलिस स्टेशन में पहुंची थी।


Download Android App
Download iOS App



