URI में सैनिकों संग राइफल चलाते दिखे Vijay Deverakonda, एक्टर ने शुरु की Jana Gana Mana की तैयारियां!

Summary :

लाइगर फेम विजय देवरकोंडा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपने हाथो में राइफल पकड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल विजय हाल ही में उरी पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय सैनिकों के साथ समय बिताया।

साउथ के मशहूर एक्टर
विजय देवरकोंडा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीतों दिनों
एक्टर अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर को लेकर खूब चर्चा में बने हुए थे हालांकि
लाइगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब लाइगर के फ्लॉप होने के
बाद विजय ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है।

Liger First Glimpse: Vijay Deverakonda braces fans with a happy pic, says  'just one more night' | PINKVILLA

लाइगर की रिलीज से
पहले ही निर्देशक
पुरी जगन्नाथ ने
विजय के साथ अपनी अगली फिल्म जन गण मन की घोषणा कर दी थी। वैसे लाइगर के फ्लॉप
होने
के बाद इस फिल्म के ठंडे बस्ते में चले जाने की
अफवाहें सामने आई थी। मगर अब एक्टर ने अपनी फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है उनकी
कुछ तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देखकर लग रहा है कि एक्टर ने फिल्म की तैयारी
शुरु कर दी है।

Part 2 | Jana Gana Mana (JGM) Movie (Hindi) Pre Launch |Vijay  Devarakonda,Charmi Kaur,puri jagannadh - YouTube

दरअसल, हाल ही में
विजय देवरकोंडा जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के बेस कैंप पहुंचे। जहां उन्होंने
सैनिकों के साथ कुछ समय बिताया। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने खुद ट्वीटर पर शेयर की हैं।
एक तस्वीर में विजय राइफल पकड़े दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर ये कयाल लगाए जा रहे
है कि वो अपनी अगली फिल्म के लिए
सेना के जवानों
से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

विजय ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें वो व्हाइट आउटफिट पहने राइफल थामे नजर आ
रहे हैं। वही दूसरी तस्वीर में एक्टर जमीन पर लेटकर राइफल चलाना सीखते दिख रहे
हैं। वहीं तीसरी फोटो में भारतीय सैनिकों के साथ पोज देते दिख रहे हैं। एक्टर की
इन सभी फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब
वायरल भी हो रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ
फिल्म कुशी में नजर आने वाले हैं। वहीं पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म
जन गण मन अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं आखिरी बार एक्टर को फिल्म लाइगर में
अनन्या पांडे के साथ देखा गया था जिसमें इन दोनों के अलावा राम्या कृष्णन और रोनित
रॉय अहम रोल में थे।

Desk Team