बिग बॉस के चार सीजन में नजर आने वाले प्रोड्यूसर विकास गुप्ता हाल ही में ‘बिग बॉस 14′ के घर से बाहर हो गए हैं। और ये क्या….बीबी हाउस से बाहर आते ही विकास गुप्ता रोड पर आ गए हैं? पहले तो विकास गुप्ता अपनी दोस्त रश्मि देसाई से मिलने पहुंचे थे और अब वो रोड पर नजर आ रहे हैं। ऐसा क्या हो गया जो वो रोड पर आ गए। हम आपको बताते हैं विकास गुप्ता रोड पर बैठे क्यों नजर आ रहे हैं।

‘बिग बॉस 14’ में जब तक विकास गुप्ता थे, तब तक उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे हुए, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। इसी के साथ ये बात भी सामने आई कि विकास गुप्ता की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। ऐसे में अब विकास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच खलबली सी मच गई है।

दरअसल विकास गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सड़क के बीचों-बीच बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हम आपकी परेशानी थोड़ा कम कर देते है। उनकी इन फोटोज में वे रोड पर बैठे जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन इसका वास्ता किसी परेशानी से नहीं है। वे वर्कआउट कर के वापस लौटे हैं। विकास गुप्ता ने ये तस्वीर मुंबई के मलाड एरिया में क्लिक करवाई है। विकास गुप्ता ने कैप्शन में लिखा है, ‘वर्कआउट के बाद वाला ग्लो…बिग बॉस 14 के बाद जिंदगी शुरू हुई…’
बता दें, विकास गुप्ता ने घर से निकलने का फैसला किया, जबकि वे अपना जोकर कार्ड का प्रयोग कर घर में बचे रह सकते थे। उन्होंने देवोलीना के बजाए खद घर से जाने का सोचा। अगर देवोलीना घर से जाती तो एजाज के वापस आने की कोई गुंजाइश न बचती। ऐसे में विकास गुप्ता ने घर से बाहर आने का फैसला लिया। सलमान ने भी उनके इस फैसले की तारीफ की।


Download Android App
Download iOS App



