बॉलीवुड फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्ण भट्ट बीते दिन रविवार को शादी के बंधन में बंध गई। दोनो की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। लाल जोड़े में अपने पति वेदांत के लिए सजी धजी कृष्णा बेहद खूबसूरत नजर आई। वही वेदांत भी दूल्हा बने काफी हैंडसम दिखाई दिए।

वही इस शादी में फिल्म जगत की काफी हस्तियों ने शिरकत की। मुंबई में हुई इस शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक काफी हस्तियां नजर आईं जिनमें बालिका वधु फेम अविका गौर और सुहरिता दास पहुंचे। उन्होंने नए नवेले जोड़े के साथ फोटो शूट कराया। बता दे अविका गौर, कृष्णा भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

बता दें, महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी शादी में शामिल हुई। उन्होंने सभी के साथ मिलकर खूब एंजॉय किया। साथ ही शादी के सारे फोटोज़ भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए है। वही इस शादी में एक्टर बॉबी देओल विक्रम भट्ट के यह वेडिंग फंक्शन में पहुंचे, जहा उन्होंने महेश भट्ट के साथ एक शानदार फोटो शूट कराया।

वही इस शादी में सनी लियोनी अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची। सनी लियोनी ने इस दौरान ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिसमें एक्ट्रेस काफी प्रीटी नजर आई। वही बेटी की शादी में विक्रम भट्ट अपने रिश्तेदारों का खास स्वागत करते नजर आए।

वही बता दे विक्रम भट्ट की बेटी लाल जोड़े में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। अपनी शादी के खास मौके पर उन्होंने खुले बाल कर और सिंपल जूलरी पहन अपने लुक को कंप्लीट किया


Download Android App
Download iOS App



