अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 6 महीने की हो गई है। रविवार को कपल ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। । इस मौके पर पार्क में दोनों पैरेंट्स ने वामिका के साथ खूब मस्ती की। बर्थडे की कुछ फोटोज अनुष्का ने शेयर ने की जिसमें उनका नन्ही परी की झलक नजर आ रही है।

इन फोटोज में अनुष्का पिकनिक मैट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और वामिका उनके ऊपर आराम कर रही हैं। वह खुले आसमान की ओर इशारा कर बेटी को आसपास की चीजें दिखा रही हैं। दूसरी फोटो में वामिका पापा विराट की गोद में है। वामिका ने पिंक एंड पीच कलर के स्ट्राइप्ड फ्रॉक में पिंक शूज पहने हुए हैं। इस सेलिब्रेशन को उन्होंने केक कटिंग के साथ पूरा किया।
इन तस्वीरों को देखने के बाद वामिका की एक झलक के लिए फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ जाएगी। अनुष्का ने बेटी के छठा महीना पूरा होने पर लिखा- ‘उसकी एक मुस्कान पूरी दुनिया बदल सकती है। उम्मीद करती हूं कि हम उस प्यार पर खरा उतर सकें जिसकी तुम हमसे उम्मीद करती हो। हम तीनों को हैप्पी 6 मंथ्स’। विराट और अनुष्का के फैन्स को तो जैसे इन्हीं तस्वीरों का इंतजार था। सभी सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में एक फैन ने विराट कोहली से वामिका की तस्वीरें भी मांगी थीं। वहीं एक फैन ने एएमए सत्र के दौरान पूछा ‘वामिका का अर्थ क्या है? वो कैसी है? क्या हम उसकी एक झलक देख सकते हैं,”। विराट ने जवाब दिया, “वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है। नहीं, हमने एक जोड़े के रूप में फैसला किया है। हमारे बच्चे को सोशल मीडिया के सामने उजागर न करने के लिए, इससे पहले कि उसे यह समझ हो कि सोशल मीडिया क्या है और वह अपनी पसंद खुद बना सकती है। ”


Download Android App
Download iOS App



