मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 की शुरूआत हो गई है। शो में इन दिनों इंडियन आइडल 11 को नेहा कक्कड़,विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं। देशभर से आए लोग इंडियन आइडल के मंच पर अपनी खास पहचान बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

लेकिन इस बार शो के ऑडिशन में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ ऐसी कुछ घटना घट गई जिसके बाद ऐसा नाजरा देख सभी लोग काफी ज्यादा हैरान है।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि इंडियन आइडल के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने शो की जज नेहा कक्कड़ को जबर्दस्ती किस कर लिया जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा कक्कड़ के साथ हुई इस घटना पर जब एक यूजर ने कहा , ‘सर उस लड़के को चमाट मारना चाहिए था। उसकी हिम्मत कैसे हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा। इस कमेंट पर विशाल ददलानी ने कमेंट किया और बताया मैं इस मामले में फौरान पुलिस को बुलाना चाहता था,मगर नेहा ने कहा कि उसे जाने दो। उस लड़के को मेंटली इलाज की जरूरत है और हम लोग उसकी मदद करेंगे।
यहाँ देखिए वीडियो…
बता दें कि ऑडिशन राउंड में एक सिंगर नेहा कक्कड़ के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर मंच पर पहुंचा था। इस कंटेस्टेंट ने पहले तो नेहा को एक-एक करके गिफ्ट दिए,लेकिन जैसे ही नेहा उसको थैंक्यू बोलने के लिए स्टेज पर पहुंची तो उसने नेहा को स्टेज पर जबर्दस्ती किस कर दी।
.png)
इस घटना को लेकर नेहा समेत जज अनु मलिक,विशाल ददलानी और होस्ट आदित्य नारायण भी शॉक थे। इस मामले पर जहां कई सारे लोगों ने गुस्सा जााहिर किया तो कई लोगों का कहना है कि टीआरपी पाने के लिए ऐसा किया गया है। वैसे जो भी हो उम्मीद है कि चैनल और शो के मेकर्स इस मामले को गंभीरता से ले रहे होंगे।


Download Android App
Download iOS App



