सदाबाहार अभिनेत्री रेखा भले ही आज बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रही हों लेकिन आज भी उनकी फैनफॉलोइंग उतनी है जितनी की उस समय में थी जब वो लगातार फिल्मों में दिखाई देती थी। रेखा की फिल्मी इवेंट्स में मौजूदगी में आज भी कोई कमी नहीं आई है। रेखा की खूबसूरती की दुनिया आज भी कायल है। वहीं आज के यंगस्टार्स तो रेखा को इंस्पिरेशन के रूप में देखते हैं।

आज के हर एक स्टार की ख्वाहिश है कि वह रेखा से कुछ सीख पाए। खैर,बीती रात रविवार को हुए आईफा अवाड्र्स 2019 में रेखा ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। रेखा ने इस बीच स्टेप पर कुछ ऐसा कह डाला जिसकी वजह से अभिनेत्री आलिया भट्ट शर्मा गई।
.jpg)
दरअसल रेखा 20 सालों में बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड के नाम की घोषणा करने स्टेज पर पहुंची। उन्होंने रणवीर कपूर को 20 सालों में बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड भी दिया। रणबीर कपूर की गैर-मौजूदगी में उनका अवॉर्ड डायरेक्टर अनुराग बसु ने लिया। इतना ही नहीं रेखा ने रणबीर के नाम की घोषणा करने से पहले उनकी खूब तारीफ भी करी।
.jpg)
इस बीच आइफा अवॉड्र्स मेें एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को भी मिला ऐसा तब हुआ जब रेखा ने गली बॉय से आलिया भट्ट का डायलॉग अपने अंदाज में बोला।

अब भला बात रणबीर कपूर की हो तो आलिया को कोई कैसे भूल सकता है। फिर क्या था होस्ट आयुष्मान और अपारशक्ति ने आलिया को स्टेज पर बुलाया और आलिया से रेखा को फिल्म गली ब्वॉय का फेमस डयलॉग ‘मेरे ब्वॉयफ्रेंड से गुलुगुलु करेगी…’ बोलें।
इसके बाद आलिया को स्टेज पर बुला लिया जाता है,लेकिन इससे पहले कि रेखा डायलॉग बोलतीं उन्होंने कहा में रणबीर के बारे में एक बात और बोलना चाहती हूं जो मैं भूल गई थी पर अब जब आलिया यहां पर आई तो में ऑफीश्यिली यह बोल सकती हूं कि रणबीर बहुत अच्छे लवर है।

मजे की बात यह कि रेखा ने यह लाइन कम से कम तीन बार दोहरा दी। वहीं रेखा की इस बात को सुनकर आलिया शर्मा गई और उनके पीछे छुप गई।


Download Android App
Download iOS App



