बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया के साथ साथ अपने ब्लॉग पर भी काफी एक्टिव रहने लगे हैं। जहां एक्टर अपने फैंस से खुलकर अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातों को शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके घर में अब पानी नहीं आ रहा है। जी हां, एक्टर ने इस बात को अपने पर्सनल ब्लॉग में लिखा है। एक्टर ने अपने नए ब्लॉग में लिखा है कि उनके घर में इन दिनों पानी की दिक्कत चल रही है। एक्टर ने लिखा है कि वो जब सुबह 6 बजे उठे तो उनके घर में पानी नहीं आ रहा था।

पानी की समस्या का जिक्र करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मेहनत लगी है, हो सकता है कि कल शाम तक कोई हल निकले, कुछ परिणाम निकलना चाहिए। इसका यूज होगा, लेकिन देखते हैं। आज देरी हो गई शरीर काफी थक गया है। उन्होंने लिखा कि वो आज सुबह 6 बजे उठ गए क्योंकि सुबह को उनकी ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शूटिंग थी। उन्होने लिखा कि ‘मेरी देह आज काफी थकी हुई थी। इसलिए पहले के मुकाबले केबीसी की शूटिंग के जल्दी उठा। जब तक सिस्टम शुरू होता है मुझे कनेक्ट करने का मौका मिल रहा है। मैं इसे 5 मिनट और देख रहा हूं फिर काम पर जाना है। वैनिटी में तैयार हुआ जाएगा।’

इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, ‘ओह डियर इतनी परेशानी, आपको अपने घरेलू समस्या में शामिल करने के लिे माफी चाहता हूं। लेकिन ठीक है अब और नहीं आज दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा था।’

इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म चेहरे को लेकर भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि ‘चेहरे’ कुछ राज्यों में रिलीज हो गई हैं। महाराष्ट्र में तो नहीं, इसलिए सभी नियमों के मुताबिक थियेटर खुलने का इंतजार करें, तब तक हम अपना काम करते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



