नए संसद भवन के अशोक स्तंभ
को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम का नहीं ले रहा है। हर दिन राजनीति से लेकर
फिल्मी हस्तियां इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिख जाते हैं। अब इस
मामले पर बॉलीवुड के फेमस सिंगर मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मनोज ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें वो इस मुद्दे पर बात
करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल
रही है।
हाल ही में बॉलीवुड सिंगर
ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी
जा रही है। दरअसल वीडियो में मनोज नए संसद भवन के अशोक स्तंभ पर बात करते दिख रहे
हैं। वीडियो में मनोज बोल रहे हैं कि ‘कुछ लोगों को शेर के दहाड़ने से आपत्ति है। अरे
गली-गली में जब कुत्ते भौंक रहे तो उससे किसी कोई परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन
शेर दहाड़ रहा है। तो इसका कई लोग विरोध कर रहे हैं। ‘इस तरीके से मनोज
मुंतशिर ने ने अशोक स्तंभ विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।‘
इस बारे में आपका क्या कहना है ?#event #ekalevent #manojmuntashir #manojmuntashirtalks #manojmuntashirlive pic.twitter.com/P4qxn4uCL8
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) July 19, 2022
आपको बता दें कि हाल
ही में संसद भवन की नई इमारत की छत पर बने अशोक स्तंभ का प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने उद्घाटन किया था। अशोक स्तंभ में दर्शायें गए शेरों को लेकर कई लोगों ने
आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया था कि शेर को पिछले अशोक स्तंम्भ की तुलना में अधिक
आक्रोशित दिखाया गया है।
मनोज मुंतशिर से
पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी इस मामले पर ट्वीट कर चुके है। अनुपम
खेर ने ट्वीट कर लिखा कि “अरे भाई, शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही। आखिरकार
स्वतंत्र भारत का शेर है। जरूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!” वहीं, मनोज के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे
हैं। एक यूजर लिखते है कि ‘आज तो फिर एक शेर
दहाड़ रहा है, लेकिन अब कुछ कुत्ते
भौंकना शुरू करेंगे।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा कि
शेर की खासियत है उसकी आक्रामकता और उससे उसकी आक्रामकता ही छीन ली जाये ये तो गलत
है।’


Download Android App
Download iOS App





