भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है और वहां मेहमानों का स्वागत कुछ अलग तरीके से किया गया. दरअसल जैसे ही टीम पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने वाली थी, उसके आधे घंटे पहले से वहां बारिश होनी शुरू हो गई. उससे पहले वहां खिली हुई धूप थी और मौसम साफ था. भारतीय टीम को भागते हुए ड्रेसिंग रूम में जाना पड़ा, हालांकि सभी खिलाड़ी बारिश का आनंद उठा रहे थे.

बारिश को देखते हुए टीम ने तो पहले इंतजार किया कि बारिश बंद हो और मौसम साफ हो जाए, पर ऐसा हुआ नहीं, जिसके बाद टीम इंडिया अपना पहला इंडोर प्रैक्टिस सेशन शुरू की. वैसे तो टीम को प्रैक्टिस आउटडोर ही करनी थी, पर बारिश की वजह से टीम को ऑप्शनल तरीका अपनाना पड़ा और खिलाड़ी इनडोर ही प्रैक्टिस के लिए निकल पड़े. प्रैक्टिस के लिए सबसे पहले श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड नेट्स पर गए. वहीं बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी वहां पहुंचे और प्रैक्टिस शुरू की.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल से शिखर धवन की अगुआई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. इस तीन मैचों के बाद 5 मैच की टी 20 सीरीज भी खेली जाएगी. एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया हैं पर टी 20 में विराट कोहली के अलावा लगभग सारे सिनियर खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे और तब भारतीय टीम स्थायी कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलेगी.

वैसे आज का मौसम देखकर लग रहा है कि कल होने वाले पहले मुकाबले में भी बारिश बाधा बन सकती है. अगर ऐसा होता है तो सीरीज के सभी मुकाबले पर इसका असर पड़ सकता है क्योंकि तीनों ही मुकाबले इसी मैदान पर खेला जाने वाला है.


Download Android App
Download iOS App



