टीवी की दुनिया की
सबसे मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट पिछले काफी वक्त से छोटे पर्दे से दूर है लेकिन
इसके बावजूद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं हुई है। अभिनेत्री सोशल मीडिया
के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक फोटो
और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
वहीं एक्ट्रेस की हर
पोस्ट पर उनके फैंस अपना खूब प्यार बरसाते है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर
भी ज्यादातर सुर्खियों में रहती है। इस समय सोशल मीडिया पर जेनिफर की बोल्ड
तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिन्हे देखने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनके
दीवाने हो गए है। फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
जेनिफर विंगेट ने
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह
समुद्र किनारे नजर आ रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो बिकनी में किलर पोज देती
दिखाई दे रही है। जेनिफर की इस फोटोज ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है हर कोई
उनकी कातिलाना अदाओं का कायल हो गया है।
इस पोस्ट पर फैंस
अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे है और ऐसा पहली बार नहीं है जब
जेनिफर ने बिकनी में फोटोशूट कराया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार अपने बिकनी
फोटोशूट की कुछ झलक अपने फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। हर बार फैंस एक्ट्रेस पर
इसी तरह अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनिफर इन दिनों वेब सीरीज में दिखाई दे रही है।
उनकी वेब सीरीज ‘कोड-एम‘ और ‘कोड-एम 2‘ को दर्शकों ने
काफी पसंद किया था। खासतौर पर दमदार एक्टिंग की लोगों ने बहुत तारीफ की थी। इसके
अलावा वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं जिसमें ‘दिल मिल गए‘, सरस्वतीचंद्र शामिल है। इसके अलावा जेनिफर ने ‘बेहद‘ और ‘बेपनाह‘ जैसे सीरियल में नेगेटिव
रोल के लिए भी अपनी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही बटोरी
थी।


Download Android App
Download iOS App









