Shehnaaz Gill को लेकर क्या बोली Sona Mahapatra, एजुकेशन को लेकर कही ये बड़ी बात!

Summary :

एक बार फिर सिंगर सोना मोहपात्रा एक्ट्रेस शहनाज गिल पर अपना निशाना साधते हुए उन्हें उनकी पढ़ाई को लेकर नसीहत देती नज़र आयी हैं तो हम आइए आपको दिखाते हैं उनका लेटेस्ट ट्वीट जिसमे उन्होंने शहनाज़ को जमकर खरी खोटी सुनाई।

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शहनाज़ गिल इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन जब से एक्ट्रेस ने मीटू आरोपी साजिद खान (Sajid Khan) का सपोर्ट किया है, तब से शहनाज़ की मुश्किलें कुछ बढ़टी नज़र आ रही हैं। जी हाँ…! फेमस बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा शहनाज को उनके साजिद खान को सपोर्ट करने को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाती नज़र आ रही हैं।
बता दे की सोशल मीडिया पर अत्यंत एक्टिव रहे वाली सोना मोहपात्रा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात को रखती हैं वह साथ ही मौका आने पर उस बात पर अपनी आवाज़ भी उठाती नज़र आती हैं। ऐसे ही वह अक्सर बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाती हैं। हालांकि, साजिद का सपोर्ट किए जाने पर वह शहनाज को आड़े हाथ लेती रहती हैं जैसे की इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। 
सोना ने लिया शहनाज़ को आड़े हाथ 

हाल ही मे, सोना महापात्रा ने बिना नाम लिए या डायरेक्टली उन्हें कुछ बोले एक बार फिर शहनाज पर अपना निशाना साधा है। यहां तक कि सोना ने शहनाज के एजुकेशन पर भी कमेंट किया है। जिसके ऊपर बोलते हुए सोना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, “एजुकेशन पाने के लिए थोड़ा पैसा-समय लगाइए और प्रयास कीजिए. म्यूजिक टीचर, एक्टिंग कोच, वॉइस डायलॉग इंटोनेशन कोच और जो भी दूसरे स्किल्स, टैलेंट के बलबूते प्रोजेक्ट पाओ. क्यूट, ग्लिब टॉक, सफल आदमियों के इर्द गिर्द घूमने से, पीआर खरीदने से, सफलता नहीं मिलती.”
सोना ने शहनाज पर शॉर्टकट का लगाया था आरोप 

ना सिर्फ इस बार बल्कि इससे पहले भी सिंगर सोना महापात्रा ने शहनाज गिल को आड़े हाथ लिया था और उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से की थी। जिसपर बात करते हुए सोना ने ट्वीट में लिखा था, “जैकलीन जैसी एक और स्टार का सपोर्ट करने वाले ट्रोल को मैं कहना चाहती हूं कि, मुझे नहीं पता कि शहनाज़ में क्या खास टैलेंट है. उन्हें बस एक रिएलिटी शो से पॉपुलैरिटी मिली. मैं ऐसी महिलाओं के तौर तरीके जानती हूं, जो एक रोल या पैसा पाने के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं.”
ऐसा कई बार देखा गया हैं जब सिंगर सोना महापात्रा ने शहनाज गिल को अपना निशाना बनाया हैं। एक्ट्रेस तो सिंगर की बातों का जवाब नहीं देती हैं, लेकिन उनके फैंस सोना को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं भी नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार सोना को शहनाज के फैंस के साथ भी लड़ते हुए देखा गया है और ऐसा अब नहीं बल्कि कई बार हुआ हैं जब शहनाज़ इस तंज पर बेशक कुछ न बोली हो लेकिन उनके फैंस ने उनके लिए हमेशा आवाज़ उठाकर सोना की हर एक तंज का आगे आकर जवाब दिया हैं। 

Desk Team