सबटीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की आजकल काभी खबरें सुनने में आ रही है। यह शो दर्शकों को काफी ही पसंद हैं। इस शो को बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों तक सबका ही पसंदीदा शो है। इस शो को शुरूआत में इतना प्यार नहीं मिला था जितना सबने सोचा था। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इस शो को पसंद करना शुरू कर दिया फिर उसके बाद तो आप जानते ही हैं।
इस शो को इतने सालों तक दर्शकों का प्यार मिला। आपको बता दें कि शो से खबर आ रही है कि शो में पोपटलाल को शो से बाहर निकाल दिया है। पोपटलाल को शो में अब नहीं देख पाएंगे। शो में जो पोपटलाल का किरदार निभा रहे श्याम पाठक को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
यह बताया जा रहा है कि इसके पीछे की असली वजह को कि श्याम और शो के मेकर्स असीत मोदी से कुछ कहा सुनी हो गई है। यह भी बताया गया है कि श्याम की शो के प्रोड्यूसर से कुछ अनबन हो गई है। यही वजह से उसे शो से बाहर निकाल दिया है। इसके पीछे का क्या मामला है हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे।
आपको बता दें कि शो के मेन लीड दिलीप जोशी जो शो में जेठालाल का रोल प्ले करते हैं वह कुछ दिन पहले लंदन एक इवेंट के लिए गए थे। दिलीप के इस इवेंट के जाने का शो के मेकर्स को पता था। सभी जानते थे कि दिलीप लंदन गए हुए हैं।
दिलीप ने लंदन जाने के बाद श्याम पाठक को भी लंदन बुला लिया और श्याम लंदन चले गए। लेकिन जब श्याम पाठक लंदन गए तो उन्होंने यहां पर शो के मेकर्स या फिर किसी भी सह कलाकार को भी नहीं बताया था कि वह लंदन जा रहे हैं।
श्याम लंदन से वापस लाए तो उनकी इसी बात को लेकर शो के मेकर्स से कहा सुनी हो गई। और इसके चलते शो के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता देखा दिया। कुछ दिन पहले शो को बैन करने की भी बात उठी थी।
शो के उस एपिसोड में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ‘ईशनिंदे’ कृत्यों का चित्रण करने का आरोप लगाते हुए शो को बंद करने के लिए कहा था। फिलहाल देखते हैं कि अब पोपटलाल बनकर आएगा या नहीं।


Download Android App
Download iOS App










