बॉलीवुड के हम्प्टी शर्मा कहे जाने वाले वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा संग अपनी सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, कपल ने साल 2021 में इंटीमेट वेडिंग रखी थी। वरुण और नताशा दलाल की लव स्टोरी काफी समय तक सुर्ख़ियों में बनी रही जिसके बाद उन्होंने शादी कर एक दुसरे के होने का फैसला लिया।

वरुण और नताशा बचपन से एक दूसरे को जानते है और यह कहना गलत नहीं होगा नताशा वरुण का बचपन का प्यार है जब वरुण 10 वी या 12 वी क्लास थे जभी नताशा को दिल दे बैठे फिर क्या छठी क्लास में पड़ने वाली नताशा उनको इतनी पसंद आयी कि बात शादी तक जा पहुंची और लम्बे आरसे की दोस्ती शादी में तब्दील हो गयी। 

वरुण से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया लंच ब्रेक के समय वह कैंटीन में बैठी थी जब में बास्केटबॉल खेला करता था नताशा का चलना वो पहेली मुलाकात पहली बातचीत मुझे सब याद है। उन्होंने कहा जब उन्होंने नताशा को पहली बार देखा उनको देखते ही प्यार हो गया था, समय के साथ साथ उन्होंने नताशा को परपोज़ करने की ठान ली थी। 

जिसके बाद दिलवाले वरुण के प्यार को नताशा ने हामी देदी। कपल ने 24 जनवरी 2021 को शादी की बीते दिन उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई दोनों एक दुसरे के साथ समय बिताने का कोई मूका नहीं छोड़ते साथ ही कपल गोल मानते दिखाई देते है।


Download Android App
Download iOS App



