ऐसी कौन-सी वह पांच बातें थी जिन्होंने Siddharth-Kiara की शादी को बना दिया अनोखा, जानिए वह पांच बातें!

Summary :

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में अपना नाम शुमार करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी 7 फरवरी को एक दूसरे संग फेरे लेकर जन्मो-जन्मो के लिए एक दसूरे के हो गए इनकी शादी को जितना लेविश बताया जा रहा हैं उतना ही इनकी शादी में अनोखी बातो का भी ज़िक्र किया जा रहा है, तो हम आज आपको उनकी 5 अनोखी बातों से वाकिफ करवाएंगे।

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में अपना नाम शुमार करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी मंगलवार 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी का ज़िक्र बॉलीवुड में ज़ोरो-शोरो से चल रहा हैं। इनकी शादी को इतना लेविश बताया जा रहा हैं कि इनके आऊटफिट से लेकर इनकी शादी में परोसे गए पकवान तक सब कुछ चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
शादी में 100 से लेकर 150 गेस्ट को ही इन्वाइट किया गया था जिसमे सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी से जुड़ा इनका लुक शादी की शाम दोनों दूल्हा दुल्हन द्वारा ही रिवील किया गया था। जिस पर कपल को ढेरो बधाइयां और लोगो का प्यार मिला। इन्हे साथ देख कर इनके फैंस काफी खुश नज़र आये और इनकी पिक्चर्स पर भर-भर के कॉम्प्लिमेंट्स दिए। लेकिन शादी से जुडी कुछ ऐसी बातें भी थी जिनका ज़िक्र अब तक किया जा रहा हैं साथ ही वह बातें इनकी शादी को और भी अनोखा बना देती हैं तो चलिए आज हम आपको उन्ही 5 अंजानी बातों से रूबरू करवाएंगे….! 
सिड-कियार की शादी में 5 अनोखी बातें
1. कियारा ने ही नहीं सिड ने भी छुए कियारा के पैर 
जी हाँ…! जब पूरे रस्मो रिवाज़ के साथ शादी को संपन्न किया गया तो रिवाज़ो के अनुसार कियारा ने सिद्धार्थ के पैर छुए तो, वही इसी रस्म को और प्यारा बनाते हुए न्यूली हस्बैंड सिड ने भी अपनी पत्नी कियारा के पैर छुए। रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा के पैर छुने का मतलब दोनों के बीच बराबरी को दर्शाना था। 
2. कियारा के नाम की मेहँदी 
जी हाँ..! जहाँ इस शादी में सब कुछ इतना अनोखा देखने को मिला तो फिर कैसे किसी भी एक रस्म में दोनों के बीच कोई भी असमानता रह जाती तो जैसे ब्राइड कियारा ने अपने हबी सिड के नाम जी मेहँदी अपने हाथ पर रचाई ठीक वैसे ही सिड भी अपनी दुल्हनियां के नाम की मेहँदी रचाये नज़र आये। 
3. OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी वीडियो 
मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए तो इस कपल की शादी की वीडियो को OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम किया जा सकता हैं। बता दे कि अबतक सिर्फ इनकी शादी से जुडी कुछ पिक्चेर्स ही लोगो के सामने आ पायी हैं ऐसे में इनकी शादी की वीडियो देखने के लिए फैंस तहे दिल से बेक़रार हैं। 
4. NO-PHONE पालिसी को किया था फॉलो 
बात करे इनकी शादी से जुडी चौथी खबर की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी में नो-फ़ोन पालिसी को फॉलो किया गया था। जिसके कारण ही इनकी शादी की मोस्टली खबरे और फोटोज अबतक गोपनीय हैं। लेकिन इनकी शादी से जुडी हर अपडेट जानने के लिए इनके फैंस बेहद उत्सुक हैं। 
5. कालीरो में क्या था खास? 
शादी में यूँ तो कपल्स एक दूसरे को कई गिफ्ट्स देते नज़र आते हैं लेकिन सिद्धार्थ-कियारा की इस शादी में कियारा ने अपने हबी सिड को जो तौहफा दिया वह वाकई काफी खास था उन्होंने अपने कलीरों में सिड के दिवगंत पेट ऑस्कर का चेहरा बनवाया था जोकि वाकई बहुत क्यूट और इनके बीच की स्ट्रांग बॉन्डिंग को दर्शाता हैं। 

Desk Team