सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की चैट से सामने आया ड्रग का एंगल, मेसेज में कहा- चाय या काफी में डालो 4 बूंदें

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब 2महीने से ऊपर हो गया है,मगर इस मामले में आजतक भी नए-नए खुलासे होना बंद नहीं हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब 2 महीने से ऊपर हो गया है,मगर इस मामले में आजतक भी नए-नए खुलासे होना बंद नहीं हुआ है। इस केस में अब फिर से नया मोड़ आ गया है,जिसने लगभग सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल  रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सऐप चैट्स से बड़ा खुलास हुआ है, जिससे सुशांत की मौत में ‘ड्रग की साजिश’ होने का शक गहरा रहा है। इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सऐप चैट्स के कुछ अंश अब सामने आए हैं। 
ये रही रिया की वॉट्सऐप चैट

अपनी इन चैट्स में रिया चक्रवर्ती ने बहुत से लोगों से बातचीत की है। वहीं बताया जा रहा है कि ये रीट्रीव चैट्स हैं, जिन्‍हें रिया ने पहले ही डिलीट कर दिया था। इसमें पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच की है। गौरव वही शख्‍स हैं, जिन्‍हें आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है,अगर हम हार्ड ड्रग्‍स की बात करें तो मैंने ज्‍यादा ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल नहीं किया है। इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा था।
वहीं तीसरी चैट रिया और जया साहा के बीच हुई है जो 25 नवंबर 2019 की है। इसमें रिया से जया कहती हैं,मैंने उससे श्रुति से को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा है।’ चौथी चैट में रिया कहती हैं, बहुत धन्यवाद।’ इसके जवाब में जया कहती हैं, ‘नो प्रॉब्‍लम ब्रो, उम्‍मीद है कि यह मददगार साबित होगा। 
इसके बाद रिया चक्रवर्ती से जया कहती हैं, ‘चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।’ दोनों के बीच 25 नवंबर, 2019 को बात हुई थी। 
इसके बाद मिरांडा और रिया के बीच फिर बात हुई है। चैट में मिरांडा कहता है हाय रिया, स्‍टफ लगभग खत्‍म हो चुका है। यह चैट अप्रैल 2020 की है। अप्रैल में ही एक बार फिर एक और चैट में मिरांडा, रिया से पूछता है, क्‍या हम यह शौविक के दोस्‍त से ले सकते हैं? लेकिन उसके पास सिर्फ hash और bud है। इन्हें लोअर लेवल का ड्रग माना जा रहा है।
बता दें कि सुशांत सिंह केस में अभी कई राज और भी खुलने बाकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ड्रग एंगल के सामने आते ही सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वैसे ईडी ने पूछताछ के समय रिया और उनके परिवार के फोन और लैपटॉप जब्त किए थे।

Desk Team