जब राहुल बोस को जान से ही मारने वाले थे अनिल कपूर, गले में फंसाया तार और फिर…

Summary :

हाल ही में अनिल कपूर ने ट्विटर पर बताया कि आज मैं ऐसे सीन की बात करूंगा जिसकी शूटिंग की मैं राह देख रहा था और जो मेरे इमेजिनेशन के हिसाब से और बेहतर हो गया।

2015 में फिल्म दिल धड़कने दो रिलीज हुई थी, इस मूवी को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर प्रियंका चोपड़ा के पिता के रोल में नजर आए थे। अनिल एक ऐसे एक्टर हैं जो एक लंबे समय से फैंस को मनोरंजित कर रहे हैं। अनिल ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अनिल ने दिल धड़कने दो फिल्म को लेकर एक खुलासा किया था।



अनिल कपूर ने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।उन्होंने ट्विटर पर बताया कि आज मैं ऐसे सीन की बात करूंगा जिसकी शूटिंग की मैं राह देख रहा था और जो मेरे इमेजिनेशन के हिसाब से और बेहतर हो गया। अनिल कपूर ने बताया है कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान वो भूल गए थे कि ये फिल्म है और उन्होंने सच में ही राहुल बोस का गला दबा दिया था। 



अब राहुल बोस के पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने ये लिखा भी है कि कमल ने उस मोमेंट में मानव को मार ही डाला था, लेकिन मैं इस सीन को तुम्हारे बिना नहीं कर सकता था. थैंक यू राहुल बोस, तुम्हारे सपोर्ट के लिए शुक्रिया. राहुल ने लिखा कि श्री के! केवल एक चीज जिसे आपने मारा था वह दृश्य था, तुमने इसे मार दिया, सुंदर सुंदर. अगर आपने मुझे मार दिया, तो सिनेमा में आनन्द लिया होगा! शुभकामनाएं ।



राहुल बोस का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है। फैंस राहुल के इस कमेंट के कायल हो गए हैं। वह तरह तरह से इस पर कमेंट कर रहे हैं। राहुल हमेशा से ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राहुल को फैंस ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की बेवसीरीज बुलबुल में देखा था। इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी की गई थी। 

Desk Team