बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीका के सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को 1 साल से ज्यादा का समय भी हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों बेहद सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ तस्वीर और वीडियो साझा करते रहते हैं और उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं।

हाल ही में एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में पति निक उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर साझा करके एक्ट्रेस ने कहा कि निक के साथ डेट पर उनकी पहली तस्वीर है।

इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की और कैप्शन में लिखा, आज से 2 साल पहले हमने अपनी पहली तस्वीर एक साथ ली थी। उस दिन के बाद से हर दिन तुम मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद लेकर आए हो। निक मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए धन्यवाद। यहां कई और डेट नाइट्स भी हैं।
निक ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी के सबसे खास दो साल। अब तक प्रियंका और निक की इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक दिए हैं।

बता दें कि प्रियंका के साथ निक जोनास ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है और कैप्शन में लिखा, 2 साल पहले उस खूबसूरत महिला के साथ मैं पहली बार डेट प्र गया था। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छा दो साल रहे हैं। मैं कितना भाग्यशाली हूं जो मुझे तुम्हारे साथ अपना सारा जीवन बिताना है। मैं आपसे प्यार करता हूं। दो साल मुबारक। दोनों की खूबसूरत जोड़ी की फैंस कमेंट करके तारीफ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



