बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता पुराना रहा है। अक्सर ही क्रिकेट की दुनिया के बल्लेबाज़ बॉलीवुड हसीनाओ के सामने क्लीन बोल्ड हो जाते है। इस बात है सबूत है वो तमाम जोड़ियां जो इन दो अलग इंडस्ट्री मे होने के बावजूद एक दूसरी को दिल दे बैठी। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं जैसे, विराट-अनुष्का, हरभजन सिंह-गीता बसरा, युवराज सिंह और हेजल कीच। इन सभी जोड़ियों ने प्यार में पड़ने के बाद शादी कर ली, लेकिन कई ऐसे कपल हैं जिनका प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाया।

इन्ही में से एक है सुष्मिता सेन और वसीम अकरम। आपको बता दें, दोनों की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात शो के सेट पर हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। शो के दौरान दोनों के रिलेशन में होने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि वसीम ने उस वक्त शादी कर ली थी जिसके कारण उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2009 में दोनों में नजदीकियां आ गई थीं और वो शादी करने की सोच रहे थे। दोनों को कई जगह एक साथ देखा गया लेकिन दोनों अपने रिश्ते के बारे में बात करने से बचते रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसीम अकरम के शक्की स्वभाव की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया की ग्लैमरस लाइफस्टाइल में जहां बिजी रहती थीं तो वही इसे देख वसीम खुद को इनसिक्योर महसूस कर रहे थे। जिसके चलते वे फिर से अपने रिश्ते के फ्यूचर के बारे में सोचने लगे।

सुष्मिता सेन और वसीम ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया था कि, ‘मैं वसीम को बहुत पसंद करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर वो शख्स जिससे मेरी दोस्ती है उससे मेरा अफेयर शुरू हो जाए। एक रिश्ते में आना बहुत बड़ी बात होती है। ‘

वही, एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा था कि, ‘मैं इन अफवाहों से परेशान हो गया हूं। मैंने आईपीएल से एक साल का ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने दोनों बेटों को समय देना चाहता हूं। वह बड़े हो रहे हैं और उन्हें अपने पिता की जरूरत है। इस समय मैं अपना सारा ध्यान बच्चों के साथ समय बिताने पर लगा रहा हूं। मेरी दोबारा शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है।’


Download Android App
Download iOS App



