अक्षय तृतीया का दिन हिन्दू धर्म के अनुसार काफी शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदने से घर में धन का आगमन होता है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है, इसी बीच आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
अक्षय तृतीया पर पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
पीला रंग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है, जिससे घर में समृद्धि आती है।

इस दिन सुनहरे रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है, ये रंग सोने और धन का संकेत देता है।
देवता कुबेर का यह रंग प्रिय माना जाता है, जिससे घर में धन की कमी नहीं होती।
अक्षय तृतीया पर शक्ति का प्रतीक लाल रंग भी शुभ माना जाता है, साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।
लाल रंग मंगल का रंग है इसलिए इसे मंगलकारी माना जाता है।
हरा एक खुशहाली का रंग है, यही कारण है कि अक्षय तृतीया पर हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है।
हरा रंग प्रकृति से जुड़ा होता है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।


Download Android App
Download iOS App




