फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे Shahrukh Khan का श्रीनगर एयरपोर्ट से हुआ वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। ऐसे में जब SRK एयरपोर्ट पर दिख जाए तो क्या हो? जी हां यही हुआ श्रीनगर के एयरपोर्ट पर जब किंग खान को एयरपोर्ट पर देखा गया तो उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया।

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। ऐसे में जब SRK एयरपोर्ट पर दिख जाए तो क्या हो? जी हां यही हुआ श्रीनगर के एयरपोर्ट पर जब किंग खान को एयरपोर्ट पर देखा गया तो उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया।
कुछ समय से शाहरुख खान कश्मीर में फिल्म टंकी की शूटिंग के लिए बिजी थे कश्मीर से शाहरुख खान के कुछ वीडियोस भी सामने आए अब उनका एक और वीडियो कश्मीर के एयरपोर्ट से सामने आ रहा है जो सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में किंग खान कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। जहां उन्हें भीड़ ने घेर लिया फैंस अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक पिक्चर क्लिक कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान असहज दिखाई दे रहे हैं और भीड़ से निकलने की जबरदस्त कोशिश में लगे हैं। इसी दौरान उनके बॉडीगार्ड भी लोगों को उनसे दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

किंग खान का मुंबई एयरपोर्ट से भी एक वीडियो सामने आया जिसमें वह ब्लैक पैंट और जैकेट के साथ वाइट टीशर्ट पर करते हुए दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान भी शाहरुख खान मीडिया से बचते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं कुछ पिक्चर्स शाहरुख़ खान ने श्रीनगर से अपने फैंस के साथ शेयर की है। 
शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत ही खास है। पहले कुछ समय से शाहरुख़ खान बड़े पर्दे से दूर चल रहे है। शाहरुख खान की शुरुआत हाल ही में रिलीज हुई पठान से हुई जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई इसके अलावा शाहरुख खान ‘जवान’ में भी नजर आने वाले हैं शाहरुख खान फ़िलहाल  डोंकी की शूटिंग में श्रीनगर बिजी चल रहे हैं।

Desk Team