बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Nawazuddin Siddiqui ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में एक्टर नवाजुद्दीन एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नवाजुद्दीन सद्दीकी ने लिखा है कि ये लड़की मेरे रोम-रोम में है।

https://instagram.com/p/BlXB_rXB0MX/?utm_source=ig_embed
‘ये लड़की आखिर है कौन?’
Nawazuddin Siddiqui ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके साथ एक खूबसूरत महिला दिखाई दे रही हैं और फोटो कहीं विदेश की ही मालूम पड़ती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फोटो के साथ लिखा’ये लड़की मेरे रोम रोम में है’। इस फोटो और नवाज के कैप्शन के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ये लड़की आखिर है कौन?
https://www.instagram.com/p/BiukdqWA5-D/?utm_source=ig_embed
पोस्ट से ये तो पता चल गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी रोम में हैं। लेकिन किसके साथ है ये कह पाना मुश्किल है। इस अनजान फोटो को डालकर Nawazuddin Siddiqui ने सभी को चौंका दिया है। सभी के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि यह महिला कौन हैं।
‘सेक्रेड गेम्स’ में मिली नवाज को तारीफ
‘सेक्रेड गेम्स’ में मिली Nawazuddin Siddiqui को तारीफ ये महिला नवाज की दोस्त हैं या उनके साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात नवाज की करें तो उनके सितारे अभी बुलंदी पर हैं। नेटफ्लिक्स पर आई नवाज की फिल्म ‘सेक्रेड गेम्स’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में क्रिटिक्स ने सीरीज की जमकर तारीफ की है। वहीं फैंस ने भी ‘सेक्रेड गेम्स’ को पूरे नंबर दिए हैं।
Nawazuddin Siddiqui संग दिख रही यह लड़की इटालियन अभिनेत्री वैलेंटाइया कोर्टी हैं। खबरों के अनुसार अब निर्माताओं ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इटालियन अभिनेत्री वैलेंटाइया कोर्टी (Valentia Corti) में शामिल किया है। हालांकि उनके किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है कि वे शो में नवाज के आपोजिट दिखेंगी या नहीं।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्र रह चुके Nawazuddin Siddiqui ने को अनुराग कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे (2007)’ से बड़ा ब्रेक मिला था और जब भी वे अनुराग कश्यप के साथ आए हैं उन्होंने धमाका ही किया है।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उनका किरदार सुपरहिट रहा था और अब ‘सैक्रेड गेम्स’ तो उनकी एक्टिंग की वजह से सफलता की नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। दोनों ही में अनुराग कश्यप का डायरेक्शन था।


Download Android App
Download iOS App







