क्यों हो रही है Jr NTR और Ram Charan के ‘Oscars’ में पहने आउटफिट की चर्चा? बेहद खास है वजह

Summary :

‘ऑस्कर 2023’ में इंडियन एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर द्वारा पहने गए आउटफिट की भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, उनके आउटफिट पर लगे बैज व टाइगर एक खास संदेश दे रहे हैं। आइए बताते हैं।

ऑस्कर 2023 में साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की धूम देखने को मिली। ‘आरआरआर’ के वर्ल्ड फेमस सॉन्ग नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। ‘आरआरआर’ को ऑस्कर मिलने का जश्न पूरा देश मना रहा है।
फिल्म में नाटू-नाटू सॉन्ग पर साउथ सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर ने धमाकेदार डांस मूव्स किए थे। दोनों ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए खूब तारीफें भी बटोरी थी। वहीं, अब दोनों ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट में पहने अपने आउटफिट्स को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।
दरअसल, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट के लिए खासतौर पर अपने लिए इंडियन अटायर चुना था। ऑस्कर इवेंट में ‘आरआरआर’  स्टार्स अपने एथनिक लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहें। अभी तक बस हर तरफ बस उनके आउटफिट्स के चर्चे हो रहे हैं।
बता दें कि स्पेशल ऑस्कर इवेंट के लिए एक्टर जूनियर एनटीआर ने गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किया गया एक एथनिक ब्लैक सूट पहना था। उनके सूट के एक शोल्डर पर गोल्डन कलर का मेटेलिक एंब्रॉयडरी टाइगर बना था, जो उनके सूट को काफी स्टाइलिश बना रहा था। 
मगर सूट के शोल्डर पर दहाड़ते हुए टाइगर सिर्फ फैशन के लिए नहीं था, बल्कि वो एक खास मैसेज भी दे रहा था। एक्टर की शेरवानी के कंधे पर बना दहाड़ता शेर फिल्म ‘RRR’ में उनके किरदार ‘कोमुरम भीम’ को रिप्रेजेंट कर रहा था। फिल्म के एक सीन में एनटीआर को टाइगर के बीच लड़ाई भी दिखाई गई है।
दूसरी तरफ इस खास शाम के लिए एक्टर राम चरण ने ‘शांतनु और निखिल’ द्वारा डिजाइन की गई कस्टम-मेड बंदगला जैकेट के साथ एक ब्लैक कुर्ता और स्ट्रेट-फिटेड पैंट पहनी थी, जिसमें वो डैपर लग रहे थे। उनके आउटफिट की हाईलाइट गोल्डन ब्रोच था, जिसमें तीन बैज लगाए गए थे।
दरअसल, राम चरण के आउटफिट में स्पेशली तीन बैज लगे थे क्योंकि एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपने सूट पर लगे इन बैज के जरिए फ्रीडम फाइटर्स को ट्रिब्यूट दे रहे थे। यही वजह है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर के आउटफिट्स को लोग काफी पसंद कर रहे है।

Desk Team