भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा अनुष्का शर्मा की जोड़ी को सबसे चहेती जोड़ियों में एक माना है। यह जोड़ी कहीं भी हो कैमरे के फ्लैश की जगमगाहट इन्हें ढूंढ ही लेती है। एक तरफ जहां आईफा अवार्ड की शुरुआत हो गई है तो वहीं अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ न्यूयॉर्क में चिल कर रहीं हैं। यह दोनों लव-बर्ड्स न्यूयॉर्क में 14 और 15 जुलाई को होने वाले बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) 2017 में साथ ही शिरकत करेंगे।
हाल ही में इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसे लोगों ने बहुत सराहा था। ऐसा कहा जाता है कि यह जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ खूब एन्जॉय करती है और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन विराट अनुष्का की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों ग्रोसरी स्टोर में एक दूसरे को घूरते नज़र आ रहे हैं। दोनों ने अपनी-अपनी ट्रॉली का हैंडल पकड़ रखा है। हालांकि इस फोटो में ये लवबर्ड्स काफी अग्रेशन के साथ एक दूसरे की तरफ देख रहे।
हमने कोहली को मैच के दौरान काफी आक्रामक अंदाज़ में देखा है लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ उनका यह हाव भाव कभी नहीं देखा गया है। ठीक इसी तरफ अनुष्का भी विराट को एंग्री लुक दे रहीं हैं। यह तस्वीर विराट कोहली के एक फैनपेज पर शेयर की गई है।
इससे पहले विराट कोहली ने खुद ही अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा ‘अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर’।
इसके पहले सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक और फोटो वायरल हुई। यह तस्वीर भी न्यूयॉर्क की सड़कों पर ली गई है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का हाथों में हाथ डाले न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस तस्वीर में विराट बैग के साथ एक छतरी भी लिए हुए हैं।
आपको बता दे कि विराट कोहली अभी छुट्टी पर है और अनुष्का शर्मा आईफा और संजय दत्त की बायोपिक का हिस्सा बनने के लिए अमेरिका पहुंची हैं। ऐसे में ये दोनों एक साथ मिलकर इस मौके को ख़ास बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




