जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिससे इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। हाल ही में निर्माताओं ने 22 सितंबर को हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।
- प्री रिलीज इवेंट रद्द होने पर जूनियर एनटीआर ने कही ये बात
- फिल्म देवरा 27 सितंबर को रिलीज हो होगी
Jr NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ अब से कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। हाल ही में मेकर्स ने प्री-रिलीज़ इवेंट का आयोजन किया, जिसमें एक गलती की वजह से जनता काफी नाराज हो गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
‘देवरा’ का प्री रिलीज क्यों करना पड़ा रद्द?
दरअसल, 22 सितंबर को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में फिल्म ‘देवरा’ का प्री-रिलीज़ इवेंट होना था। इस इवेंट में जूनियर एनटीआर को शामिल होना था। जैसे ही फैंस को खबर लगी कि जूनियर एनटीआर वहां शामिल होने वाले हैं, होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जूनियर एनटीआर के फैंस हर तरफ से ऑडिटोरियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शो को रद्द करना पड़ा, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
Event cancelled anta hotel tagalapadipoyedhi inka ❤️🔥❤️🔥❤️🔥💥💥💥💥 #DevaraTrailer #Devara #DevaraReleaseTrailer #JrNTR #Prerelase #Novtel
— Allu Vamsi (@elonsucku) September 22, 2024
जूनियर एनटीआर ने कही ये बात
इस इवेंट में फिल्ममेकर त्रिविक्रम को भी शामिल होना था, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखकर उन्होंने अपना आना कैंसिल कर दिया। इस बीच जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उससे उनके फैंस से ज्यादा उन्हें दुख पहुंचा है। बता दें कि फिल्म देवरा 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस मूवी में सैफ अली खान ‘भैरव’ और जान्हवी कपूर थंगम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को सभी भाषाओं में दो भागों में रिलीज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




