एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्सा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट कर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। अब मसाबा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख पहले आप हैरान रह जाएंगे और फिर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

मसाबा का शेयर किया गया ये पोस्ट उनकी मां नीना गुप्ता से जुड़ा हुआ है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करती रहती हैं। अब क्रिसमस पर कुछ ऐसा हुआ कि नीना को लगा कि उनकी बेटी क्रिसमस की सुबह मर तो नहीं गईं। दरअसल, मसाबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, नीना जी की तरफ से गुड मॉर्निंग जिन्होंने मुझे बताया कि वो मुझे देखने आने वाली थीं क्योंकि उन्हें लगा कहीं मैं मर तो नहीं गई। दरअसल, मैं सुबह 9.30 बजे उठी थी जो आज तक कभी नहीं हुआ।

वैसे ऐसे मजेदार किस्से पहली बार शेयर नहीं किए हैं। बल्कि मसाबा कई मौकों पर अपनी मां संग ही मस्ती करने लगती हैं। उन्होंने कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जहां पर नीना गुप्ता का काफी क्यूट अंदाज देखने को मिला है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर भी मसाबा ने कई सारे फोटोज शेयर किए थे।


Download Android App
Download iOS App



