बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘गुड न्यूज’ को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने यह वीडियो शेयर किया है।
.jpg)
इस वीडियो में एक्टर दुल्हे के साथ घोड़ी पर चढ़कर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने अपने मुंह में नोट भी पकड़ा हुआ है। जिसमें वह मुंह में पैसे दबाकर, घोड़ी पर चढ़कर फुल मस्ती में नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो अक्षय की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का है, जो कि इसी दिन पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो कि अब काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्म के गाने सौदा खरा खरा का है। इसमें आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार दुल्हे के साथ घोड़ी पर चढ़कर नागिन डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- “अगर मैं इस बात का वर्णन करूं कि यह साल कैसा गुजरा, तो वह बिल्कुल ऐसा होगा। कुछ उतार-चढ़ाव के साथ अलग-अलग रूप लेता हुआ, लेकिन आखिरकार हम खुद को संभालने में कामयाब रहे। उम्मीद करता हूं कि अगला साल आपके लिए खूब सारी गुड न्यूज लेकर आए।”


Download Android App
Download iOS App



