बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग
का लोहा मनवा चुके नवाजुद्दीन
सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर तहलका मचा दिया है। नवाजुद्दीन की एक्टिंग
की तारीफ हर कोई करता है। एक्टर की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। नवाज हमेशा चैलेंजिंग
किरदार में ही नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म
हड्डी का मोशन पोस्टर शेयर किया। एक्टर के नए लुक को देखकर हर कोई शाक्ड है। नवाज के नए लुक को देखकर हर कोई उन्हें अर्चना
पूरन सिंह बता रहा है। आइए जानें आखिर माजरा क्या है।
नवाजुद्दीन
सिद्दीकी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते है। एक्टर कभी कभी ही पोस्ट शेयर करते
हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी नई फिल्म हड्डी का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर
किया है। पोस्टर में नवाज का लुक देखकर हर कोई शाक्ड है। दरअसल पोस्टर में ग्लैमरस
हेयर व मेकअप के साथ ग्रे कलर के गाउन में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके हाथ में खून
लगा हुआ है। पास में खून से सना हुआ एक हथियार भी रखा हुआ है। यह फिल्म एक
रिवेंज-ड्रामा है। एक्टर का ये लुक देखकर लोगों के होश उड़ गए है। उनके गजब के ट्रॉन्सफॉर्मेशन
को देखते हुए पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
वहीं, कुछ सोशल
मीडिया यूजर्स एक्टर के नए लुक को देखकर इतने कंफ्यूज हो गए कि उन्हें अर्चना पूरन
सिंह समझ बैठे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मुझे लगा कि अर्चनापुरन सिंह बैठी हुई
हैं, जबरदस्त अलंकृत हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्चनापूरन सिंह
जैसे लग रहे हो। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा आपने अर्चना पूरन सिंह को टैग क्यों
नहीं किया.. आप उन्हें टैग करना भूल गए…।
बता दें कि फिलहाल
फिल्म से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फैंस नवाज के इस लुक को देखकर
बहुत ही एक्साईटेड है और फिल्म के बारे में और जानने के लिए बेकरार भी है। फिल्म
की शूटिंग अभी चल रही है। हड्डी को अगले साल तक रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म
को अक्षत अजय शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





