Shatrughan Sinha ने क्यों लौटा दी थी Abhishek-Aishwarya की शादी की मिठाई? बताई वजह

Summary :

शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की मिठाई क्यों लौटा दी?

शादी में अगर किसी को बुलाना भूल गए, तो जिंदगीभर उस रिश्तेदार के ताने आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसा केवल आम लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि बड़े स्टार्स के साथ भी होता है। एक वक्त था, जब शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में साथ में स्ट्रगल देखा है। दोनों ही दिग्गज कलाकारों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है। इतनी अच्छी दोस्ती के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की मिठाई वापस लौटा दी थी। अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ, तो आइए जानें, आखिर क्यों शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की मिठाई लौटा दी थी?

शत्रुघ्न सिन्हा को लगा इस बात का बुरा

मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उन्होंने शादी का कार्ड क्यों लौटाया था. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘जब बुलाया नहीं फिर मिठाई किस बात की? मैं दूसरे नंबर पर नहीं रखूंगा और मिठाई स्वीकार करके उन्हें शर्मिंदा नहीं करूंगा. कम से कम मैंने ये उम्मीद थी कि अमिताभ या परिवार का कोई मेंबर मिठाई भेजने से पहले मुझे फोन करेगा. जब ऐसा नहीं किया तो मिठाई किस बात की?’ मालूम हो कि अमिताभ और शत्रुघ्न ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों को फिल्म गोवा, काला पत्थर, नसीब, शान और दोस्ताना जैसी फिल्मों में साथ देखा गया.

शादी रखी गई थी प्राइवेट

अभिषेक बच्चन ने बताया था कि आखिर शादी प्राइवेट क्यों रखी गई थी. अभिषेक ने कहा था कि उनकी दादी तेजी बच्चन की तबियत खराब थी और वो हॉस्पिटल में भर्ती थी. इसी कारण से शादी को प्राइवेट रखा गया था. लेकिन वो फिर भी चाहते थे कि इंडस्ट्री से उनके दोस्त आशीर्वाद दें इसीलिए उनके घर मिठाई पहुंचाई गई थी.

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उनकी बेटी का नाम है आराध्या. पिछले दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक लेने को लेकर तमाम अफवाहें देखने को मिली थीं. हालांकि, कपल ने कई बार साथ स्पॉट आकर इन अफवाहों को खारिज किया.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।