Sonu Kakkar ने Neha और Tony से आखिर क्यों तोड़ा रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Summary :

सोशल मीडिया पर सोनू कक्कड़ का बड़ा ऐलान, नेहा और टोनी से रिश्ता खत्म

सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला ऐलान किया कि वह अब नेहा और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में इस फैसले को गहरी भावनात्मक पीड़ा का परिणाम बताया। लोगों ने इस पर सवाल उठाए लेकिन अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह अब नेहा और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं। उनके इस ऐलान के बाद यूजर्स ने कई सवाल पूछे और उम्मीद जताई कि सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा। सोनू का यह फैसला एक गहरी भावनात्मक पीड़ा से उपजा है। कक्कड़ भाई-बहनों में तीनों में सबसे बड़ी सोनू कक्कड़ ने घोषणा की है कि वह अब वो फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान साझा किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा यह फैसला गहरी भावनात्मक पीड़ा से उपजा है और मैं आज वाकई बहुत निराश हूं।”

सोनू कक्कड़ का यह पोस्ट जैसे ही अपलोड हुआ, यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “क्या कारण हैं? ऐसा क्यों हो रहा है?” एक अन्य ने लिखा, “ओह, उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।” तीसरी ने लिखा, “आपको शुभकामनाएं। (थोड़ा हैरान)।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “क्या???”

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सोनू ने अपने भाई-बहनों से अलग होने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया।

सोनू को ‘इंडियन आइडल 12’ और ‘सा रे गा मा पा पंजाबी’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शो को जज करने का श्रेय दिया जाता है। इसके बाद वह ‘कोक स्टूडियो इंडिया’ में भी नजर आईं।

सोनू अपने भाई-बहन नेहा और टोनी कक्कड़ के साथ पेशेवर रूप से भी जुड़ी हुई थीं। गायिका ने भाई टोनी द्वारा गाए गए कई गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें ‘अखियां नू रहन दे’, ‘अर्बन मुंडा’, ‘फिर तेरी बाहों में’, ‘ऊह ला ला’, ‘फंकी मोहब्बत’ और ‘बूटी शेक’ शामिल हैं।

इनमें से कुछ गानों को नेहा ने सोनू के साथ मिलकर गाया है।

कक्कड़ भाई-बहनों ने ‘इन एमटीवी अनप्लग्ड’ शो में भी साथ में परफॉर्म किया, जहां उन्होंने अपना ट्रैक ‘स्टोरी ऑफ कक्कड़’ लाइव गाया। टोनी द्वारा रचित यह ट्रैक संगीत उद्योग में उनकी प्रसिद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, इन तीनों ने ‘म्यूजिक की पाठशाला’ के दौरान लोकप्रिय ट्रैक ‘मिले हो तुम हमको’ भी गाया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.