विक्की कौशल की फिल्म
गोविंदा मेरा नाम काफी समय से चर्चे में है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार
कर रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर अहम रोल
में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले फिल्म के मेकर्स ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि ‘गोविंदा नाम मेरा‘ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब आ रही जानकारी की मानें तो मेकर्स फिल्म
को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। आइए जानते है मेकर्स ने क्यों लिया ऐसा फैसला।
ओटीटी पर रिलीज होगी ‘गोविंदा मेरा नाम’
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार विक्की कौशल
की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा‘ की रिलीज में पहले से ही
काफी देरी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर भी इस फिल्म को और ज्यादा
होल्ड पर नहीं रखना चाहते हैं। करण को लगता है कि आने वाले कुछ महीनों में बॉलीवुड
की तमाम फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इतना ही नहीं इस लिस्ट में कुछ ऐसी
फिल्मे भी हैं जो पहले से ही डेट्स बुक कर चुकी हैं। ऐसे में मेकर्स ये प्लान कर
रहे हैं कि और देरी ना करते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दिया
जाए। वहीं, बॉलीवुड की गलियारों में खबर है कि फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी
नहीं उतरी जिसके चलते उन्होंने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि ‘गोविंदा मेरा नाम’ एक कॉमेडी ड्रामा
फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी दिखाई
देंगी। कियारा और भूमि के साथ विक्की की ये दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले विक्की
कियारा के साथ नेटफिलिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरी में नजर आ चुके है। वहीं, भूमि के
साथ वो हॉरर फिल्म भूत द हांटेडशिप में नजर आ चुके है।
विक्की से पहले वरुण
थे फिल्म के हीरो-
आपको बता दें कि गोविंदा
मेरा नाम में विक्की से पहले वरुण धवन लीड रोल में नजर आने वाले थे। फिल्म को शशांक
खैतान डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वो हम्टी शर्मा की दुलहनिया और बद्रीनाथ की
दुलहनिया को निर्देशित कर चुके है। शशांक ये फिल्म वरुण के साथ बनाना चाहते थे।
फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक भी जारी किया गया था। तब फिल्म का टाइटल Mr. Lele था। हालांकि बाद में किसी कारणवश फिल्म के
टाइटल के साथ लीड एक्टर में भी बदलाव कर दिया गया। शशांक खैतान ने इस फिल्म में
वरुण धवन को हटा कर विक्की कौशल को कास्ट कर लिया।


Download Android App
Download iOS App





