ऑस्कर में भेजने के बाद क्यों पाकिस्तान ने लगाया ‘जॉयलैंड’ की रिलीज पर बैन, जानिया क्या पूरा माजरा

Summary :

आपत्ति के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश के रूढ़िवादी तत्वों के साथ टकराव से बचने के लिए ‘जॉयलैंड’ पर प्रतिबंध लगा दिया। मंत्रालय ने 11 नवंबर को जारी अधिसूचना में कहा कि यह फिल्म देश के ‘सामाजिक मूल्यों और नैतिक मानकों’ के अनुरूप नहीं है।

पड़ोसी मुल्क
पाकिस्तान से इस साल जिस फिल्म को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर  के लिए भेजा गया था अब उसी फिल्म
‘जॉयलैंड‘ को रिलीज से महज कुछ दिन
पहले अपने ही मुल्क में बैन कर दिया है।
‘जॉयलैंड‘ इसी महीने 18 नवंबर को
सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।
‘जॉयलैंड‘ को ना सिर्फ ऑस्कर के लिए भेजा गया था बल्कि इस
फिल्म ने कई फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान की शान बढ़ाई है और 
फिल्म को खूब
सराहना भी हासिल की है।

पाकिस्तानी डायरेक्टर और राइटर सैम सादिक द्वारा निर्देशित जॉयलैंड को अचानक
ऐसे बैन कर देने से सभी मूवी लवर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। पाक सूचना प्रसारण
मंत्रालय ने फिल्म में
‘अत्यधिक आपत्तिजनक चीजों’ को लेकर इसकी रिलीज पर पाबंदी लगा दी है। दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म को
महीनों पहले 17 अगस्त को सेंसर बोर्ड से पब्‍ल‍िक स्‍क्रीनिंग को लेकर सर्टिफिकेट मिल
चुका है।

Joyland' bags an international nomination at IFFM

दरअसल, फिल्म के कंटेट को लेकर पिछले कुछ वक्त से पाकिस्‍तान के धार्मिक
कट्टरपंथी इसे लेकर एतराज जता रहे थे। फिल्म को लेकर विरोध बढ़ता देख पाक सूचना
एवं प्रसारण मंत्रालय ने 11 नवंबर को जारी अधिसूचना में कहा कि यह फिल्म देश के
‘सामाजिक मूल्यों और नैतिक मानकों‘ के अनुरूप नहीं है।

बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड‘ उस वक्त दुनियाभर में मशहूर हुई, जब इसने 75वें ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल
2022
’ का जूरी अवॉर्ड जीता। जूरी अवॉर्ड जीतने के बाद इसे पूरे
विश्व में पसंद किया गया था और हर किसी ने फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें भी
की थी। अभी हाल ही में फिल्म को
‘एशिया पैसिफिक
स्क्रीन अवार्ड्स
‘ का युवा सिनेमा पुरस्कार भी
मिला है।

Pakistan bans Saim Sadiq's Joyland; here's why Pak's official Oscar entry  is considered 'highly objectionable' | Entertainment News – India TV

गौरतलब है कि ‘जॉयलैंड’ से सलीम सादिक बतौर निर्देशन
फिल्मों में कदम रखा है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो
‘जॉयलैंड‘ में
पितृसत्तात्मक परिवार की कहानी है जो चाहता है कि परिवार का वंश चलाने के लिए बेटा
पैदा हो। जबकि उनका छोटा बेटा चुपके से कामुक नृत्य थियेटर में शामिल हो जाता है
और उसे वहां पर एक ट्रांसजेंडर महिला से प्यार हो जाता है।

Desk Team