बॉलीवुड के भाई जान अभी तक क्यों हैं कुंवारे? पिता सलीम खान ने बताई असली वजह

Summary :

सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें सलीम खान ने बताया कि आखिर उनके बेटे सलमान अभी तक कुंवारे क्यों हैं वहीं सोशल मीडिया पर सलीम खान का ये वीडियो बवाल मचा रहा है सलमान खान कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को कर चुके हैं डेट सलमान खान आगामी फिल्म सिकंदर की कर रहे तैयारी सलमान खान 58 साल के हो गये हैं लेकिन उनकी शादी कब होगी और किससे होगी से सवाल उनके फैंस के दिमाग में हमेशा घूमता रहता है कई बार तो फैंस सोशल मीडिया पर भाईजान से सीधा सवाल भी पूछ लेते हैं…

सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें सलीम खान ने बताया कि आखिर उनके बेटे सलमान अभी तक कुंवारे क्यों हैं वहीं सोशल मीडिया पर सलीम खान का ये वीडियो बवाल मचा रहा है

  • सलमान खान कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को कर चुके हैं डेट
  • सलमान खान आगामी फिल्म सिकंदर की कर रहे तैयारी

सलमान खान 58 साल के हो गये हैं लेकिन उनकी शादी कब होगी और किससे होगी से सवाल उनके फैंस के दिमाग में हमेशा घूमता रहता है कई बार तो फैंस सोशल मीडिया पर भाईजान से सीधा सवाल भी पूछ लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है सलमान खान की शादी ना करने के पीछे की असली वजह क्या है ये वजह उनके पिता सलीम खान ने इंटरव्यू में खुद बताई।

क्यों शादी नहीं करते सलमान खान?



सलीम खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में सलीम खान सलमान खान की शादी अभी तक क्यों नहीं हुई उसकी वजह बता रहे हैं। सलीम खान कह रहे हैं- ‘वो आसानी से किसी भी रिलेशनशिप में चला जाता है लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाती। दरअसल, ये स्वभाव से काफी नरम इंसान है, तो स्वाभाविक सी बात है कि किसी की भी तरफ अट्रैक्ट आसानी से हो जाता है वो हमेशा ये सोचता है कि क्या वो लड़की उसकी मां की तरह परिवार चला सकती है वो हमेशा लड़कियों में वो खूबी तलाशते हैं जो उनकी मां में है ‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss Naziya. (@naziyapatel3)

सलमान खान को चाहिए ऐसी लड़की

सलीम खान ने आगे कहा- ‘सलमान हमेशा उस महिला से शादी करना चाहते हैं जो अपने बच्चों और पति की तरफ पूरा फोकस रखे। बच्चों के लिए खाना बनाए, उन्हें रेडी करे और ये भी खुद देखें कि उन्होंने होमवर्क किया या नहीं। आज के समय में ये आसान नहीं है इसी वजह से वो शादी के लिए किसी महिला पर ध्यान नहीं दे पाते हैं ‘

भाई जान का कई से रह चुका अफेयर

सलमान खान भले ही 58 साल के कुंवारे हैं लेकिन वो कई एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय, सोमी अली, संगीत बिजलानी और कैटरीना कैफ का नाम शामिल हैं। लेकिन किसी से भी उनका रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ सका।

Priya Mishra